फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal: CM mamata banerjee today visit Cooch Behar, meet families where 4 persons dead in cisf firing BJP EC

कूचबिहार: हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलीं दीदी, चौथे चरण के मतदान में गई थी चार की जान

Wed, 14 Apr 2021 10:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Apr 2021 10:47 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान से पहले आज यानी बुधवार को कूचबिहार के सीतलकुची का दौरा किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने यहां सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की।

विज्ञापन
West bengal: CM mamata banerjee today  visit Cooch Behar,  meet families where 4 persons dead in cisf firing BJP EC
सीएम ममता बनर्जी, कूचबिहार - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान से पहले आज यानी बुधवार को कूचबिहार के सीतलकुची में माथाभांगा का दौरा किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने यहां सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की।ममता बनर्जी ने वादा किया कि हम हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे। साथ ही ममता ने शहीद बेदी बनाने का वादा किया। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 10 बजे माथा भंगा पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। माथाभंगा अस्पताल के सामने स्थित मैदान में ममता बनर्जी का चॉपर उतरा। इसके बाद ममता ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। ममता बनर्जी से मुलाकात करने के लिए चारों मृतक युवक के परिवार वाले सुबह ही माथाभंगा पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि यहां मेरी कोई रैली नहीं थी, लेकिन परिवार से मिलने आई हूं। एक मृतक की पत्नी गर्भवती है, जबकि दूसरे मृतक के छोटे बच्चे हैं, हम सबको न्याय दिलाएंगे। आज मेरे 6 कार्यक्रम हैं, मेरे पास समय नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आईं, चुनाव आयोग ने 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया था, वरना अपने भाई-बहनों का दर्द में शामिल होने बहुत पहले ही आ जाती। 
विज्ञापन


ममता ने कहा- मैं वहीं करूंगी, जो करना चाहती हूं
सीएम ममता ने कहा कि सरकार सीतलकुची पीड़ित परिवार सहित राजनीतिक हिंसा के सभी पीड़ितों के साथ है, हम आनंद बर्मन के हत्यारों को पकड़ेंगे। राजबंशी और मुसलमान सब यही हैं, हम चुनाव के बाद मारे गए 5 लोगों की याद में शहीद बेदी बनवाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा,''हो सकता है कि चुनाव आयोग मुझे एक और नोटिस दे, लेकिन मैं वहीं करूंगी, जो करना चाहती हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद बर्मन के परिवार ने मिलने से किया इनकार
 कूचबिहार में 126 नंबर बूथ पर जिस 18 साल के युवक की हत्या हुई थी, उसका नाम आनंद बर्मन है। आनंद के परिजनों ने पहले सीएम ममता बनर्जी से मिलने से इनकार कर दिया था और कहा था कि पहले टीएमसी के गुंडों को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, बाद में आनंद बर्मन के नाना खितिज राय ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे गए।

बता दें कि कूचबिहार के सीतलकुची में 10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी। मतदान के दौरान पहली बार वोट डालने गए 18 साल के एक लड़के की हत्या कर दी थी, जबकि एक अलग घटना में केंद्रीय बलों द्वारा उसी दिन आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी। 
 

कूचबिहार में हुई हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और टीएमसी ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवानों के बहाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरा।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा, "यह खुले तौर पर कहा जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ता केंद्रीय बलों को घेरेंगे और दीदी के समर्थक बूथ छापेंगे। पिछले 10 वर्षों में ममता बनर्जी ने छप्पा वोट (धांधली) के सहारे अनुसूचित जातियों, गरीबों और वंचितों से उनका वोटिंग का अधिकार छीन लिया। कूचबिहार में जो हुआ वह इस मास्टर प्लान का परिणाम था।

कूचबिहार में नेताओं के जाने पर लगी थी रोक

बता दें कि शनिवार को कूचबिहार में हुई हिंसा के चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद चुनाव आयोग (ईसी) ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के कूचबिहार जिले में जाने पर 72 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद केंद्रीय बलों के खिलाफ टिप्पणी के लिए और मुस्लिम वोटों में विभाजन के खिलाफ अपील करने के लिए ममता बनर्जी को 24 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 

17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान 
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों पर 8 चरणों में वोटिंग होनी है, जिनमें से चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण में 30 सीटों, एक अप्रैल को दूसरे चरण में 30 सीटों, 6 अप्रैल को तीसरे चरण में 31 सीटों और 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पांचवें चरण में 17 अप्रैल को 45 सीटों, छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 सीटों और सातवें चरण में 26 अप्रैल 36 सीटों और आठवें चरण का मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed