फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee says Where was fact finding team when Manipur was burning

West Bengal: ममता ने पूछा- जब हिंसा से मणिपुर और NRC से असम जल रहे थे, तब कहां थीं ये फैक्ट फाइंडिंग टीमें?

Wed, 12 Jul 2023 06:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Jul 2023 06:33 PM IST
सार

West Bengal: मुख्यमंत्री बनर्जी ने पूछा, 'जब (जातीय हिंसा से) मणिपुर जल रहा था तब फैक्ट फाइंडिंग टीम कहां थी? जब एनआरसी के कारण असम जल रहा था तब यह टीम कहां थी? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया?'

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee says Where was fact finding team when Manipur was burning
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने फैक्ट फाइंडिंग टीम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बनर्जी ने पूछा कि जब मणिपुर और असम जल रहा था तब फैक्ट फाइडिंग टीम कहां थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये भाजपा की उकसावे वाली समितियां हैं।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब (जातीय हिंसा से) मणिपुर जल रहा था तब फैक्ट फाइंडिंग टीम कहां थी? जब एनआरसी के कारण असम जल रहा था तब यह टीम कहां थी? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया? 2 साल के भीतर, 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है। ये भाजपा की उकसावे वाली समितियां हैं, फैक्ट फाइंडिंग समितियां नहीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि (पंचायत चुनाव के दौरान) इतने सारे लोग मारे गए। वे परिस्थितियों के शिकार हैं। मैंने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा है।'
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि जिन 19 लोगों की मौत हुई है, उन्हें 2 लाख रुपये का मुआवजा और होमगार्ड की विशेष नौकरी दी जाएगी। इनमें टीएमसी के 10 विधायक शामिल हैं। हम इस आधार पर अंतर नहीं करेंगे कि वे किस पार्टी से संबंधित हैं, जो लोग मारे गए हैं, उन्हें सरकार से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed