{"_id":"6748b93e3c6ddc7b4e084014","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-on-the-increased-expenditure-in-the-swasthya-sathi-scheme-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 'चोरों की मां सबसे ज्यादा शोर मचाती है', स्वास्थ्य साथी योजना में बढ़े खर्चे पर बोलीं ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 'चोरों की मां सबसे ज्यादा शोर मचाती है', स्वास्थ्य साथी योजना में बढ़े खर्चे पर बोलीं ममता बनर्जी
Fri, 29 Nov 2024 12:11 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:11 AM IST
सार
ममता बनर्जी ने कहा कि हां खर्च बढ़ा है और हमें काफी बड़ी राशि का नुकसान हुआ है। कई लोगों ने स्वास्थ्य साथी योजना के तहत इलाज करवाया है। उन्होंने कहा कि मैं मामले की पूरी जांच शुरू कर रही हूं, मुझे इस बारे में अधिकांश जानकारी मिल चुकी है,
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बाद 'स्वास्थ्य साथी' योजना का सर्वेक्षण सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि इस योजना के तहत प्रदर्शन के दौरान खर्च बड़ा है। जिसको लेकर सीएम ममता बनर्जी ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान स्वास्थ्य साथी योजना के तहत खर्च बढ़ा है। जिसके कारण सरकार को काफी बड़ी राषि का नुकसान हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।
बात अगर मामले में हुई सर्वेक्षण की करें तो यह बात सामने आई है कि आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की मौत के विरोध में जूनियर डॉक्टरों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के दौरान, निजी अस्पतालों में 'स्वास्थ्य साथी' योजना के तहत इलाज पर राज्य सरकार के खर्च में काफी बढ़ोतरी हुई थी। बता दें कि स्वास्थ्य साथी' योजना राज्य सरकार का एक स्वास्थ्य बीमा प्रोग्राम है, जो हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा देता है।
दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश
ममता बनर्जी ने कहा कि यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा चोरों की मां सबसे ज्यादा शोर मचाती है। जो लोग स्वास्थ्य साथी योजना के पैसे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, यह जनता का पैसा है। आपको निर्णय लेना है काम करना है या काम बंद करना है। बिना काम किए पैसे नहीं मिल सकते। सही जांच के बाद सजा दी जाएगी। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। हमें जांच करने दें और फिर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तरुणेर स्वप्नो' योजना के तहत कक्षा 10 और 12 के छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में 10,000 रुपये दिए जाने थे।
विज्ञापन
संसदीय नेता तय करेंगे संसद में पार्टी का रुख-ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि संसद में तृणमूल कांग्रेस का रुख किसी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि संसदीय नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष के रूप में, यदि उनके सांसद उनसे संपर्क करेंगे, तो वह उन्हें सलाह देंगी।
ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि संसद में पार्टी का रुख कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है। मैं लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पार्टी की अध्यक्ष हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारे नेता सुदीप बंद्योपाध्याय हैं और चिप व्हिप के रूप में कल्याण बंद्योपाध्याय हैं। राज्यसभा में डेरेक ओ ब्रायन नेता हैं और उपनेता सागरिका (घोष) हैं। बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद वह रांची से कोलकाता लौट रही थीं।