बांग्लादेश हिंसा: ममता बोलीं- दो देशों का मामला, केंद्र का साथ देंगे; शुभेंदु का दावा- प्रताड़ित हो रहे हिंदू
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करती हैं। उन्होंने कहा, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में सरकारी विरोधी प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया। वहीं, पड़ोसी बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बनर्जी ने कहा, मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है। केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।
पश्चिम बंगाल में आने वाले हैं एक करोड़ हिंदू शरणार्थी: सुवेंदु अधिकारी
इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं। इसलिए आप तैयार रहें। अधिकारी ने कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। रंगपुर में नगर परिषद के पार्षद हरधन नायक की हत्या कर दी गई। सिराजगंज थाने में 13 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी गई। इनमें नौ हिंदू हैं। नोआखली में हिंदुओं के घर जला दिए गए। मैं मुख्यमंत्री बनर्जी और राज्यपाल से यही कहूंगा कि वे इस मामले को लेकर भारत सरकार से बात करें।
संशोधित नागरिकता अधिनियम का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा, सीएए में साफ है कि अगर किसी को धार्मिक उत्पीड़न के कारण पीटा जाता है, तो हमारा देश आगे आकर इन मामलों को देखेगा। मैं आपको बता रहा हूं कि अगर तीन दिनों के भीतर इस स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बांग्लादेश जमात और कट्टरपंथियों के हाथों में जा रहा है। आपको पता होगा कि बांग्लादेश में हिंसा में मरने वालों की संख्या 300 हो गई है। उन्होंने कहा, आरक्षण में सुधार की मांग से शुरू हुआ आंदोलन सरकार बदलने के आंदोलन में तब्दील हो गया।