फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee met PM Narendra Modi

ममता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, पश्चिम बंगाल को नया नाम देने का मुद्दा उठाया

Thu, 19 Sep 2019 06:51 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 19 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee met PM Narendra Modi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान राज्य को नया नाम देने के मुद्दे को उठाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य को नया नाम ‘बांग्ला’ देने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक को फलदायी बताते हुए बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि पश्चिम बंगाल को नया नाम देना उनकी सरकार का मुख्य एजेंडा रहा है... इसलिए हमने ‘बांग्ला’ को ध्यान में रखते हुए नया नाम देने का प्रस्ताव दिया है। प्रधानमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘यह असम समझौते का हिस्सा है इसलिए पश्चिम बंगाल में इसे लागू करने का कोई प्रावधान नहीं है। न ऐसा कोई प्रस्ताव आया है न ऐसा किया जाएगा।’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को दुर्गा पूजा के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोयला ब्लॉक देवचा पचामी का उद्घाटन करने का निमंत्रण भी दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के आधिकारिक आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट कीं। बनर्जी को प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed