{"_id":"6049d1f6831f82669813be50","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-is-hospitalized-tmc-will-issue-a-manifesto-only-after-when-she-returns-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: अस्पताल में भर्ती हैं सीएम ममता बनर्जी, स्वस्थ होकर लौटने पर ही घोषणा पत्र जारी करेगी टीएमसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: अस्पताल में भर्ती हैं सीएम ममता बनर्जी, स्वस्थ होकर लौटने पर ही घोषणा पत्र जारी करेगी टीएमसी
Thu, 11 Mar 2021 01:53 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया है। पार्टी के नेताओं ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष बनर्जी द्वारा कालीघाट में अपने आवास पर बृहस्पतिवार दोपहर को घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। ममता बनर्जी के ठीक होने और घर वापस आने के बाद इसे जारी किया जाएगा। हमारा घोषणा पत्र तैयार है, लेकिन मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में इसे जारी करने का सवाल ही नहीं उठता।’
विज्ञापन
West Bengal: TMC defers its manifesto release schedule for today following the injury to party chief Mamata Banerjee. https://t.co/AsRDxIwAZR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 11, 2021
ममता बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मुख्यमंत्री के बाएं पैर के टखने और पांव की हड्डियों में गंभीर चोट आई है। साथ ही उनके दाएं कंधे, हाथ व गले पर भी चोट लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका उपचार जारी है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों द्वारा कथित रूप से धक्का दिए जाने की वजह से उनको चोट लगी है। बता दें बनर्जी ने पांच मार्च को पार्टी के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से मतदान शुरू होगा। वहीं, मतगणना दो मई को होगी।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर इस हमले के पीछे कोई साजिश है तो सीबीआई, एनआईए, सीआईडी को बुला लें या फिर एसआईटी का गठन कर लें। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ऐसा क्यों नहीं करती हैं?
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि साजिश का बहाना बनाकर आप लोगों की सहानुभूति लेना चाहती हैं। हमले के समय पुलिस कहां थी। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकालिए, सच सबके सामने आ जाएगा। यही नहीं कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ये कहना अपने आप में हास्यास्पद है कि उनके साथ पुलिस नहीं थी। यह एक बहाने से चुनाव जीतने की योजना है।
वहीं, चुनाव आयोग से मिलने के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इस जघन्य घटना के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। स्थिति इतनी खराब है कि आधे घंटे के अंदर ही अलग-अलग तरह के बयान आने लगे। उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसे बयानों की निंदा करते हैं।