फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee in assembly on Mahakumbh 2025, Governor CV Ananda Bose's speech and opposition

Bengal: ममता बनर्जी का विवादित बयान, महाकुंभ को बताया 'मृत्यु कुंभ'; विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर भी बोलीं

Tue, 18 Feb 2025 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Feb 2025 04:27 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ 2025 को 'मृत्यु कुंभ' कहा और उत्तर सरकार में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के भाषण और विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee in assembly on Mahakumbh 2025, Governor CV Ananda Bose's speech  and opposition
पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए महाकुंभ 2025 को 'मृत्यु कुंभ' बता दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह महाकुंभ सम्मान करती हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान में क्या कहा
बनर्जी ने कहा, 'यह मृत्यु कुंभ है..मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन इसके लिए कोई योजना नहीं है, कितने शव बरामद हुए हैं? अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए एक लाख रुपये तक के शिविर पाने की व्यवस्था है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है। मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, व्यवस्था करना जरूरी है। आपने क्या योजना बनाई है?'
विज्ञापन

 

राज्यपाल के भाषण पर साधा निशाना
राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के भाषण पर मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कई राज्यों में डबल-इंजन सरकार है, जहां डबल-इंजन सरकार है। लेकिन पश्चिम बंगाल में हमने विपक्ष को (बोलने के लिए) 50 फीसदी समय दिया। उन्होंने सदन के पटल पर कागज फेंके। भाजपा, कांग्रेस और माकपा एक साथ मेरे खिलाफ हैं। उन्होंने मुझे अपना भाषण नहीं देने दिया। 


'धर्म के खिलाफ भड़काना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं'
मुख्यमंत्री बनर्जी ने विधानसभा में कहा, अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सांप्रदायिकता के बारे में बोलना या किसी धर्म के खिलाफ भड़काना नहीं है। आप एक धर्म विशेष को बेच रहे हैं। मैंने कुछ वीडियो देखे हैं, जहां वह (विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी) हिंदू धर्म के बारे में बोल रहे हैं। इसीलिए उन्हें सदन से निलंबित किया गया है। मैं कभी धार्मिक मामले को भड़काने की बात नहीं करती है। अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों के निर्वासन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, लोग अमेरिका से जंजीरों में बांधकर क्यों लाए गए? ऐसे निर्वासन क्यों हुआ? क्या पीएम ने विरोध किया? (विदेश मंत्री) जयशंकर, आपने क्या किया?

संबंधित वीडियो-



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed