फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee draws TMC symbol after erasing BJPs Kamal in party office

पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल जारी: अब पार्टी दफ्तर पर कब्जे की राजनीति

Mon, 03 Jun 2019 11:08 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 03 Jun 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee draws TMC symbol after erasing BJPs Kamal in party office
नैहाटी कार्यालय में ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन अलग-अलग तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। आजकल बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी और भाजपा, दोनों एक दूसरे पर अपने कार्यालयों पर कब्जा, तोड़फोड़ और हिंसा करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच उत्तर 24 परगना के नैहाटी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद कार्यालय में बने भाजपा के कमल निशान को मिटाकर उन्होंने खुद अपनी तृणमूल पार्टी का चिह्न बनाया।

विज्ञापन


कमल का निशान मिटाने के बाद ममता ने कहा कि नैहाटी का वह दफ्तर तृणमूल का ही था, जिसे लोकसभा चुनाव के बाद बैरकपुर से जीते भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और उनके समर्थकों ने हथिया लिया था। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वो आसनसोल लोकसभा क्षेत्र की तरफ से ममता बनर्जी को गेट वेल सून कार्ड भेजेंगे। बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने कहा कि ममता एक अनुभवी नेता हैं, लेकिन कुछ समय से उनके बर्ताव में असामान्य और अजीब सा बदलाव आया है। उन्हें पद की गरिमा के अनुसार दिमाग को स्थिर रखना चाहिए। उन्हें कुछ दिन आराम करना चाहिए। वे बंगाल में भाजपा की मौजूदगी से बौखला गईं हैं।
विज्ञापन


इधर रविवार को ममता बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी धर्म और राजनीति को गलत तरीके से मिलाकर धार्मिक नारों का इस्तेमाल कर रही है। हम आरएसएस के नाम पर इन राजनीतिक नारों का जबरदस्ती सम्मान नहीं कर सकते। संघ को बंगाल ने कभी स्वीकार नहीं किया। भाजपा के कुछ समर्थक मीडिया के एक धड़े का इस्तेमाल करके घृणा भरी विचारधारा को फैलाने की कोशिश में लगे हैं। ये कथित भाजपाई मीडिया फेक वीडियो, गलत खबरों के आधार पर भ्रम फैलाने और सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि नैहाटी आते समय ममता बनर्जी के काफिले के सामने भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए थे, जिससे नाराज हो कर वो अपनी गाड़ी से उतर गई थीं और बाहर आ कर सभी को कार्रवाई की धमकी दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed