फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee blames the governor for threatening

FB पोस्ट पर पश्चिम बंगाल में बवाल, राज्यपाल पर भड़कीं ममता

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
amarujala.com
amarujala.com Updated Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee blames the governor for threatening
ममता बनर्जी

कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले के बशीरहाट व बादुड़िया इलाके में एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद अब राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में ठन गई है। ममता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में राज्यपाल पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यपाल की भाषा से वे खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। इस बीच, इस हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के तीन सौ जवानों को मौके पर रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के मुद्दे पर उस इलाके में कल शाम दो संप्रदायों के बीच हिंसा शुरू हुई थी। उन्होंने भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और उससे जुडे़ संगठनों पर राज्य में विभिन्न इलाकों में दंगा भड़काने के प्रयास का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग यहां सोशल मीडिया के सहारे अक्सर कुप्रचार का सहारा लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़काने का प्रयास करते रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा का आरोप है कि इलाके में हिंसा भड़कने के दौरान कई मंदिर व स्कूल जला दिए गए हैं और दुकानों में लूटपाट की गई है। लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन ने हालात पर अंकुश लगाने की कोई ठोस पहल नहीं की है।

पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मुद्दे पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की थी। उसके बाद ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फोन किया था।

मैं बहुत कम उम्र से ही राजनीति कर रहीः ममता

West Bengal CM Mamata Banerjee blames the governor for threatening
ममता बनर्जी

राज्यपाल के फोन के बाद ममता का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे भाजपा के किसी ब्लाक अध्यक्ष की तरह बात कर रहे थे। ममता ने राज्यपाल से भी कह दिया कि वे इस लहजे में बात नहीं कर सकते। वे ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्यपाल की बातों से इतनी आहत और अपमानित महसूस कर रही हैं कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की बात भी सोची थी। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी या राज्यपाल की दया से नहीं बल्कि आम लोगों के समर्थन से मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने राज्यपाल से भविष्य में ऐसा बर्ताव नहीं करने की भी अपील की।

ममता ने कहा कि वे बहुत कम उम्र से ही राजनीति कर रही हैं, लेकिन अपने लंबे राजनीतिक करियर में पहले उनको कभी अपमानित नहीं होना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे हालात को ध्यान में रखते हुए कुछ कडे़ फैसले लेंगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और वे इससे गंभीरता से ही निपटेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल फेसबुक पर एक पोस्ट की वजह से इलाके में हिंसा फैली थी, लेकिन अगर पुलिस वहां फायरिंग करती तो सैकड़ों लोग मारे जा सकते थे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा व संघ से जुडे़ संगठनों की निंदा करते हुए कहा कि वे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दंगे भड़काने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह तमाम संगठन देश और दो समुदायों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर, उनके नेता विदेशों में जाकर मीठी-मीठी बातें करते हैं। ममता ने कहा कि हम यहां गंदी राजनीति नहीं करते। लेकिन इन संगठनों की मानसिकता ही खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed