{"_id":"6049e5638ebc3ed5153509c6","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-appeal-to-maintain-peace-said-i-will-resume-work-in-the-next-2-3-days-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से वीडियो जारी कर ममता ने की शांति की अपील, कहा- दो से तीन दिन में आपके बीच में लौट आऊंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अस्पताल से वीडियो जारी कर ममता ने की शांति की अपील, कहा- दो से तीन दिन में आपके बीच में लौट आऊंगी
Thu, 11 Mar 2021 03:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल से ही एक वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि ऐसा कुछ नहीं करें, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। ममता ने कहा कि वे दो से तीन दिन में आपके बीच लौट आएंगी। उन्होंने कहा कि मेरे पैर में चोट है, शायद व्हीलचेयर पर बैठकर ही प्रचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने समर्थकों से अपील की है कि सभी लोग शांति बनाएं रखें, उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही अस्पताल से बाहर आ जाएंगी। ममता बनर्जी ने वीडियो में कहा कि बुधवार को हुए हमले उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं हैं, जिससे हाथ-पैर और लिंगामेंट में काफी दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा, ''मैं कार के पास खड़ी थी, जब मुझे उन लोगों ने धक्का मारा। फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही हूं, लेकिन जल्द ही कोलकाता से रवाना हो जाऊंगी।''
विज्ञापन
I sustained injuries in hand, leg & ligament. I was standing near the car when I was pushed against it, yesterday. I am on medication & will soon leave from Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/BMsSZtxT7v
— ANI (@ANI) March 11, 2021
बता दें कि बुधवार शाम को चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गईं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके एक पैर में चोट आई है। रियापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद इस घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में है।
ममता ने कहा, मैं एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। मैं कार के खुले गेट के साथ खड़ी थी। कुछ लोग मेरी कार के आसपास आए और कार के दरवाजे के गेट को धक्का दिया और उससे मेरे पैर में चोट लग गई। ममता का दावा है कि चोट लगने के कारण उनका एक पैर सूज गया, जिसके बाद उन्हें बुखार जैसा महसूस हुआ।