{"_id":"642bf72652f21a618105ae74","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-accused-bjp-incite-riot-cpi-path-after-howrah-hooghly-violance-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ममता बनर्जी का आरोप- 'वामपंथियों की राह पर भाजपा, मुझे चौकन्ना रहना पड़ेगा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ममता बनर्जी का आरोप- 'वामपंथियों की राह पर भाजपा, मुझे चौकन्ना रहना पड़ेगा'
Tue, 04 Apr 2023 03:41 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:41 PM IST
सार
ममता बनर्जी ने कहा कि आम जनता दंगा नहीं करती है, जब भाजपा अपने दम पर ऐसा नहीं कर पाती है तो वह दंगे के लिए बाहर से लोगों को लाती है। ममता बनर्जी ने रामनवमी की शोभायात्रा में एक युवक के हथियार लहराने पर यह बात कही।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा राज्य में दंगा भड़का सकती है, इसलिए उन्हें चौकन्ना रहना पड़ेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा, वामपंथियों की राह पर है। दीघा में एक जनसभा के दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
'दंगे बंगाल की संस्कृति नहीं'
ममता बनर्जी ने कहा कि वह (भाजपा) नहीं समझते कि बंगाल के लोग हिंसा पसंद नहीं करते हैं। दंगा, बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते। भाजपा दंगा भड़का सकती है, इसलिए मुझे चौकन्ना रहना पड़ेगा। आम जनता दंगा नहीं करती है, जब भाजपा अपने दम पर ऐसा नहीं कर पाती है तो वह दंगे के लिए बाहर से लोगों को लाती है। ममता बनर्जी ने रामनवमी की शोभायात्रा में एक युवक के हथियार लहराने पर यह बात कही।
विज्ञापन
वामपंथियों की राह पर भाजपा
ममता बनर्जी ने कहा कि वामपंथी भी पहले ऐसा करते थे। क्या आप लोग वामपंथियों की ज्यादतियों को भूल गए हैं? नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तामलुक में क्या हुआ, क्या आप भूल गए? सीपीआई (एम) बड़े बड़े दावे करती थी, आज भाजपा भी सीपीआई (एम) से सीखकर उसी की राह पर है।
विज्ञापन
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "I have to be alert all the time lest BJP incites riots. They don't understand that the people of Bengal don't like violence. Rioting is not Bengal's culture. We don't riot, general public doesn't incite riots. When BJP can't on its… pic.twitter.com/cKIuPjli1y
— ANI (@ANI) April 4, 2023
हिंसाग्रस्त इलाकों का राज्यपाल ने किया दौरा
वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी मंगलवार को हुगली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल स्टेशन भी पहुंचे, जहां पथराव की घटना हुई थी। राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत भी की। इससे पहले अपने एक बयान में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि हम काली ताकतों को समाज का सौहार्द बिगाड़ने नहीं देंगे। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। लोगों को शांति से जीने का अधिकार है और इस अधिकार की किसी भी कीमत पर रक्षा की जाएगी।