TMC-BJP Workers Clash: पीएम मोदी की रैली से पहले TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी भी हुई; कई चोटिल
कोलकाता के गिरीश पार्क में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच बड़े पैमाने पर झड़प हुई। देखते ही देखते यह झड़प पत्थरबाजी के रूप में बदल गई। ये घटना पीएम मोदी के कोलकाता दौरे से ठीक पहले हुई है, जिसके चलते राज्यभर में तनाव बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज है। इसी बीच पीएम मोदी के कोलकाता दौरे से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच शहर गिरीश पार्क इलाके में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की खबर भी सामने आ रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने इस पत्थर बाजी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईंट मारी और उनके घर के बाहर पत्थरबाजी की। पांजा ने कहा कि 50 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- Aviation: अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे
भाजपा के कर्याकर्ताओं पर लगाए आरोप
अपने बयान में शशि पांजा ने आगे कहा कि भाजपा के लोग गुंडे नहीं, हत्यारे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बॉयकॉट का बैनर फाड़ा और टीएमसी समर्थकों पर हमला किया। इस घटन में पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। पांजा ने कहा कि कोलकाता में आज की तरह की कानूनहीनता पहले कभी नहीं देखी गई।
#WATCH | "They started beating us with stones, bats, rods...We work at the office of the State Minister and TMC leader Dr Shashi Panja...They attacked us after entering the residence of State Minister and TMC leader Dr Shashi Panja, we will not tolerate it..." says people who got… https://t.co/9mV0TSxeiM pic.twitter.com/2X0scCR7Ue
— ANI (@ANI) March 14, 2026
ये भी पढ़ें:- Karnataka: कर्नाटक भाजपा की कोर कमेटी की बैठक, उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा
पत्थर और रॉड से हमले का आरोप
टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने न्यूज एजेंसी ने एएनआई को बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पत्थर, बल्ला और रॉड से उन पर हमला किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम राज्य मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा के कार्यालय में काम करते हैं। उन्होंने हमारे कार्यालय में घुसकर हमला किया। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सीधे हमला करने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।
अन्य वीडियो