फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee strongly criticised the arrest of arvind Kejriwal

WB: ममता बनर्जी ने की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना, कहा- लोकतंत्र पर खुलेआम हमला हो रहा

Fri, 22 Mar 2024 02:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 02:24 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने एलान किया कि इंडिया ब्लॉक के प्रतिनिधि विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर अपनी आपत्ति जताने के लिए चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे।
 

विज्ञापन
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee strongly criticised the arrest of arvind Kejriwal
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साध रहा है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना की है। साथ ही इसे विपक्षी मुख्यमंत्रियों पर सोची-समझी कार्रवाई करार दिया।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ने एलान किया कि 'इंडिया' ब्लॉक के प्रतिनिधि विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर अपनी आपत्ति जताने के लिए चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल से की बात
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'मैं लोगों के द्वारा चुने गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करती हूं। मैंने सुनीता केजरीवाल से संपर्क कर अपना अटूट समर्थन और एकजुटता व्यक्त की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होते ही...
ममता बनर्जी ने निर्वाचित विपक्षी मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाए जाने की निंदा की। साथ ही इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि किस तरह सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रहे लोगों को भाजपा में शामिल होने के बाद निर्दोष साबित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, 'यह अपमानजनक है कि विपक्षी मुख्यमंत्रियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है। जबकि भाजपा के साथ गठबंधन करने पर सीबीआई या ईडी जांच के तहत आरोपी व्यक्तियों को बिना किसी दंड के अपने कदाचार को जारी रखने की अनुमति दी जा रही है। यह लोकतंत्र पर खुलेआम हमला है।'


चुनाव आयोग के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक
चुनाव आयोग के साथ बैठक के संबंध में बनर्जी ने पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए डेरेक ओ ब्रायन और मोहम्मद नदीमुल हक को चुना। उन्होंने कहा, 'आज हमारा इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग के साथ बैठक करके विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाने और गिरफ्तार किए जाने का कड़ा विरोध करेगा। इसके लिए मैंने चुनाव आयोग के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक का प्रतिनिधित्व करने के लिए डेरेक ओ ब्रायन और मोहम्मद नदीमुल हक को चुना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed