{"_id":"670faebfd388b2412d0ed47b","slug":"west-bengal-bsf-foils-gold-smuggling-three-arrested-with-2-75-kg-gold-worth-rs-1-98-crore-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: तस्करों के खिलाफ बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के सोने के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: तस्करों के खिलाफ बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के सोने के साथ तीन गिरफ्तार
सार
West Bengal: दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी एन. के. पांडे ने बताया कि 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया वन के जवानों ने खुफिया जानकारी मिलने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से खेती कर वापस आ रहे संदिग्ध किसानों और उनकी साइकिलों की तलाशी ली। इस दौरान जवानों ने तीन भारतीय किसानों से 15 सोने के बिस्कुट और सोने की आठ सोने के टुकड़े बरामद किए।
विज्ञापन
बीएसएफ ने गिरफ्तार किए सोने के तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत की 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया वन के जवानों ने सोने की बड़ी तस्करी को विफल कर दिया। जवानों ने 15 सोने के बिस्कुटों और आठ सोने के टुकड़ों के साथ तीन किसानों को गिरफ्तार किया। किसान इन्हें साइकिल के फ्रेम में छुपा कर बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से लाने की फिराक में थे। जब्त सोने का कुल वजन 2.75 किलो है और अनुमानित बाजार मूल्य 1,98,000,00 रुपए है।
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी और डीआईजी एन. के. पांडे ने बताया कि मंगलवार को 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया वन के जवानों ने खुफिया जानकारी मिलने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से खेती कर वापस आ रहे संदिग्ध किसानों और उनकी साइकिलों की तलाशी ली। इस दौरान जवानों ने तीन भारतीय किसानों से 15 सोने के बिस्कुट और सोने की आठ सोने के टुकड़े बरामद किए। ये सब साइकिलों के फ्रेम में छुपाए गए थे।
विज्ञापन
पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बांग्लादेश के राजशाही के ग्राम बुध पारा के किसी अज्ञात बांग्लादेशी नागरिक से सोने की खेप लेने के बाद एक साइकिल के फ्रेम में 12 सोने के टुकड़े और दूसरी साइकिल के फ्रेम के अंदर 11 सोने के टुकड़े छुपा दिए। उन्हें यह खेप किसी अज्ञात बस कंडक्टर को सौंपना था, जो खेप लेने के लिए सेखपारा क्षेत्र में शाम को आने वाला था। खेप की डिलीवरी के बाद प्रति सोने के टुकड़े पर 500 रुपए देने का आश्वासन दिया गया था। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। सफल ऑपरेशन पर बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी नीलोत्पल कुमार पांडे ने जवानों की सराहना की है।
विज्ञापन