फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BSF caught gold worth 1.30 crores on Indo Bangladesh border, woman smuggler arrested

West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा 1.30 करोड़ का सोना, महिला तस्कर गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 09:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 28 Apr 2023 09:45 PM IST
सार

पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया कि सोने की बिस्कुट उसे बांग्लादेश के चित्तागोंग के निवासी सुमन धर ने दिए थे। इसके बाद भारत पहुंचकर ये सोने के बिस्कुट वह बारासात में किसी अनजान व्यक्ति को सौंपने वाली थी। उसने बताया कि वह ऐसा पहली बार कर रही थी।

विज्ञापन
West Bengal: BSF caught gold worth 1.30 crores on Indo Bangladesh border, woman smuggler arrested
बीएसएफ ने पकड़ी महिला तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने 1.30 करोड़ रुपए के सोने के बिस्कुट के साथ एक महिला तस्कर को गिरप्तार किया है। महिला की पहचान मनिका धर, जिला चित्तागोंग, बांग्लादेश के रूप में हुई है। गिरफ्तार महिला के पास से 27 सोने के बिस्कुट मिले हैं, जिनका वजन 2 किलो 145 ग्राम बताया गया है। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 29 लाख 32 हजार 133 रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन


बीएसएफ ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय आईसीपी पेट्रापोल पर तैनात बीएसएफ महिला जवानों को खुफिया सूत्रों से गुरुवार को खबर मिली थी कि एक बांग्लादेशी महिला तस्कर सोने के साथ यात्री टर्मिनल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। सूत्रों की खबर के मुताबिक, महिला जब यात्री टर्मिनल पर पहुंची तो बीएसएफ महिला प्रहरियों ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। महिला की तलाशी के दौरान जवानों ने उसके कपड़े में बंधे हुए 27 सोने की विभिन्न प्रकार की पट्टियां जब्त कीं। महिला तस्कर ने उन्हें कपड़े में छुपाकर अपनी कमर पर बांध रखा था। इसके बाद महिला कर्मियों ने उसे गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के लिए चौकी लेकर आईं। महिला तस्कर की पहचान मनिका धर, जिला चित्तागोंग, बांग्लादेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया की सोने की बिस्कुट उसे बांग्लादेश के चित्तागोंग के निवासी सुमन धर ने दिए थे। इसके बाद भारत पहुंचकर ये सोने के बिस्कुट वह बारासात में किसी अनजान व्यक्ति को सौंपने वाली थी। उसने बताया कि वह ऐसा पहली बार कर रही थी। उसे इस काम के लिए दो हजार रुपए मिलने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार महिला तस्कर को जब्त सोने के बिस्कुटों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस पेट्रापोल को सौंप दिया गया है। पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed