फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Board of Secondary Education: 9,000 Assamese applied for duplicate Madhyamik admit cards

असम के हजारों लोगों ने किया 10वीं के एडमिट कार्ड के लिए आवेदन

Wed, 31 Oct 2018 05:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 31 Oct 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Board of Secondary Education: 9,000 Assamese applied for duplicate Madhyamik admit cards
प्रतीकात्मक तस्वीर

असम में रहने वाले लगभग नौ हजार ऐसे लोगों ने माध्यमिक यानी 10वीं की परीक्षा के डुप्लीकेट एडमिट कार्ड के लिए आवेदन किया है जिन्होंने वर्ष 1973 से पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ऐसे एडमिट कार्ड को एक अहम दस्तावेज माना जाता है क्योंकि इस पर परीक्षार्थी की जन्मतिथि लिखी होती है। उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा विभाग ने जुलाई के बाद इन तमाम आवेदनों को बोर्ड के पास भेजा है। गांगुली ने बताया कि बोर्ड ने अब तक 6000 लोगों के एडमिट कार्ड जारी कर संबंधित व्यक्तियों को भेजा है। ये लोग मूल रूप से त्रिपुरा के रहने वाले थे और बाद में असम चले गए थे। उन्होंने वर्ष 1973 से पहले बोर्ड की ओर से आयोजित माध्यमिक की परीक्षा पास की थी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शेष आवेदनों की जांच का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं बता सकता कि असम में नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस (एनआरसी) के अंतिम मसौदे से बाहर किए गए बंगालियों के नामों से हजारों की तादाद में मिलने वाले इन आवेदनों का कोई संबंध है या नहीं। यह भी हो सकता है कि इन लोगों के मूल दस्तावेज खो गए हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जानकारों का कहना है कि 40 से 45 साल बाद अचानक आने वाले हजारों आवेदनों का एनआरसी से सीधा संबंध है। वर्ष 1973 से पहले बंगाल से 10वीं की परीक्षा में शामिल होने का दस्तावेज उनकी नागरिकता साबित करने में अहम भूमिका निभा सकता है। असम में एनआरसी के अंतिम मसौदे से जिन लोगों के नाम छूट गए हैं वे जरूरी दस्तावेजों के साथ दोबारा आवेदन कर सकते हैं। बीती जुलाई में जारी उक्त मसौदे में कम से कम 40 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed