फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP Worker shot dead in 24 pargana after Lok Sabha Result 2019

चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का दूसरा मामला, टीएमसी पर आरोप

Mon, 27 May 2019 07:22 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 27 May 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP Worker shot dead in 24 pargana after Lok Sabha Result 2019
मृतक, भाजपा कार्यकर्ता (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव के बाद मात्र तीन दिन के भीतर ही पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का अब दूसरा मामला सामने आया है। यह हत्या राज्य के उत्तरी चौबीस परगना के काकीनारा में हुई है और आरोप सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। 

विज्ञापन


अभी 24 मई को ही नादिया में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप भी भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया था। नादिया के चकदाह इलाके में जिस भाजपा कार्यकर्ता संतु घोष की गोली मारकर हत्या की गई थी, वह टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ था।
विज्ञापन


24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
24 परगना जिले में जिस भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की गई है वह सिर्फ 25 साल का है। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगा है। कार्यकर्ता की हत्या के बाद 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आते रहे हैं ऐसे मामले
पश्चिम बंगाल में पिछले कई सालों से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आते रहे हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के ठीक बाद 23 मई शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने की घटना सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed