फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BJP worker Raman Singh found dead last night in Gopiballabpur

बंगाल में फिर बवाल: भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या, 2 को मारी गोली

Sun, 12 May 2019 08:42 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 12 May 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
West Bengal: BJP worker Raman Singh found dead last night in Gopiballabpur
फाइल फोटो - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। मगर मतदान शुरू होने से पहले भाजपा के एक बूथ कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। यह घटना झारग्राम में घटित हुई। मृतक का नाम रामेन सिंह है। भाजपा के कार्यकर्ता के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता का भी शव मिला है। इसके अलावा टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है। 

विज्ञापन


बंगाल में मतदान के साथ हिंसा का दौर भी चरम पर पहुंचा हुआ है। लगभग हर चुनाव के दौरान यहां हिंसा की घटनाएं हुई हैं। मिदनापुर में टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई है। दोनों कार्यकर्ताओं को तमलुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच बेल्दा के टीएमसी कार्यालय पर भी हमला हुआ है। टीएमसी ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ता के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता का भी शव मिला है। इसके अलावा टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है। बंगाल में मतदान के साथ हिंसा का दौर भी चरम पर पहुंचा हुआ है। लगभग हर चुनाव के दौरान यहां हिंसा की घटनाएं हुई हैं। मिदनापुर में टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई है। दोनों कार्यकर्ताओं को तमलुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                                                             https://www.youtube.com/watch?v=NWYrSGGy0bE

भाजपा प्रत्याशी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

बंगाल की चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी और घाटल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारती घोष ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केशपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की है।

झारग्राम में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में मतदान हो रहा है। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रामेन सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। उनका शव झारग्राम जिले के चुनसोले गांव से बरामद किया गया। स्थानीय प्रशासन इससे इनकार कर रहा है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि वह पहले से बीमार था और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या

मरधारा के कांठी में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ता मैती रविवार रात से गायब थे लेकिन बाद में उनका शव बरामद हुआ। कहा जा रहा है कि वह देर रात को किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे मगर वापस घर नहीं लौटे। यह हत्या कब, कैसे और क्यों हुई इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed