फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP rath yatra bus vandalised in purulia after abhishek banerjeerally

बंगाल चुनाव : भाजपा की 'रथ यात्रा' में शामिल बस में तोड़फोड़, टीएमसी पर आरोप

Tue, 16 Mar 2021 10:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Mar 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP rath yatra bus vandalised in purulia after abhishek banerjeerally
बस में तोड़फोड़ - फोटो : Twitter@Amit malviya

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारतीय जनता पार्टी की 'रथ यात्रा' में शामिल रही बस में मंगलवार को तोड़फोड़ की गई। यह घटना पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की रैली कुछ समय बाद ही घटी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और इसे देखते हुए काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं भाजपा ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि इस तोड़फोड़ के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम इसकी भर्त्सना करते हैं। यह टीएमसी की हताशा है। उनको हार का एहसास है, इसलिए वे इस तरह का दुस्साहस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में हिंसा का जो तांडव हो रहा है उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उनके इशारे के बिना वहां सरकार में कुछ नहीं होता। उनके निर्देशों पर ही उनकी पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आई है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने दो यात्रा-एक कारदीप और कुतुलपुर से अम्बेडकर यात्रा तय की थी। एक यात्रा कुतुलपुर से जो मैंने प्रारंभ की लेकिन कारदीप की यात्रा को टीएमसी के गुंडो ने रोकने का प्रयास किया और वहां तोड़फोड़ की। भाजपा इसकी घोर निंदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर जी के बताएं हुए रास्ते पर बीजेपी समाज में समरसता लाने का प्रयास कर रही थी लेकिन टीएमसी ने उस प्रयास को रोकने का काम किया है। भाजपा यह भी जानती है कि टीएमसी जान चुकी है कि हार सामने दिख रही है इसलिए वो बौखलाहट में ऐसा काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed