पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली पर हमला, तृणमूल पर लगाया घटना का आरोप, टीएमसी ने किया खंडन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक राजनीतिक रैली में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस समर्थित लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुंडों ने रैली में गोलियां चलाईं और राजनीतिक सभा को निशाना बनाते हुए क्रूड बम फेंके, जिससे वहां झड़प हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
West Bengal: Bomb hurled during a rally in Jamgram, Asansol in Pashchim Bardhaman district
"TMC goons fired & hurled bombs injuring 5-7 people. We're on our way to the hospital now. Despite asking police for help no steps have been taken," says local BJP leader Lakhan Ghorui pic.twitter.com/Pm37C295DF— ANI (@ANI) December 5, 2020विज्ञापन
भाजपा नेता लखन घोरुई ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों ने रैली में गोली चलाई। वे बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को डराने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस की बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके से जिंदा क्रूड बम भी बरामद किए। भाजपा के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि तृणमूल-प्रायोजित संघर्ष पूरे राज्य में हो रहे हैं। यहां अगले साल चुनाव होने हैं।
हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोपों का खंडन किया है। कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा के भीतर एक अनबन के कारण झड़प हुई और सत्ताधारी पार्टी की इसमें कोई भूमिका नहीं है।