{"_id":"5e30f8be8ebc3e4b3b1e2cb1","slug":"west-bengal-bjp-president-dilip-ghosh-saying-why-not-any-protester-dying-in-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा- शाहीन बाग में कोई प्रदर्शनकारी मर क्यों नहीं रहा है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा- शाहीन बाग में कोई प्रदर्शनकारी मर क्यों नहीं रहा है?
Wed, 29 Jan 2020 08:45 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 29 Jan 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बीते कई दिनों से विरध-प्रदर्शन जारी है। इसे लेकर दिल्ली समेत देश की राजनीति गरमाई हुई है। दिल्ली में पड़ रही ठंड के बीच शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन को लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को एक और विवादित बयान दे दिया।
विज्ञापन
दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को कुछ क्यों नहीं हो रहा जबकि वे दिल्ली की भीषण ठंड में खुले में प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि बंगाल में सीएए और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी से घबराए लोग खुदकुशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
घोष ने इस बात पर हैरानी जताई कि महिलाओं और बच्चों समेत प्रदर्शन में शामिल लोग क्यों बीमार नहीं पड़ रहे या मर क्यों नहीं रहे हैं, जबकि वे कई हफ्तों से खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि आखिरकार इस प्रदर्शन के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं।
विज्ञापन
घोष ने कहा कि हमें पता चला है कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाएं और बच्चे दिल्ली की सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे बैठे हैं। मैं हैरान हूं कि उनमें से कोई बीमार क्यों नहीं हुआ? उन्हें कुछ हुआ क्यों नहीं? एक भी प्रदर्शनकारी की मौत क्यों नहीं हुई?
उन्होंने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला मामला है। क्या उन्होंने कोई अमृत पी लिया है कि उन्हें कुछ हो नहीं रहा है, लेकिन बंगाल में कुछ लोगों द्वारा घबराहट में खुदकुशी करने का दावा किया जा रहा है।
गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं खुले आसमान के नीचे सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं। यहां एक महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन चल रहा है।