{"_id":"5fe054d81320a83a4a3836fe","slug":"west-bengal-bjp-mp-saumitra-khan-s-wife-sujata-mondal-khan-joins-trinamool-congress-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को बंगाल में झटका, सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा को बंगाल में झटका, सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल
Mon, 21 Dec 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
सुजाता मंडल खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य में दल-बदल की भी शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) का दामन थामा है। बता दें कि हाल ही में सुवेंदु अधिकारी टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
सुजाता मंडल खान तृणमूल सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। टीएमसी में शामिल होने के बाद सुजाता ने कहा, मैंने राज्य में पार्टी को ऊपर लाने का काम किया था, लेकिन अब भाजपा में कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते, मेरे लिए पार्टी में रहना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भाजपा केवल तृणमूल से भ्रष्ट नेताओं को अपने पाले में कर रही है और अपनी पार्टी बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा में छह मुख्यमंत्री और 13 डिप्टी सीएम चेहरे हैं! राज्य में भाजपा का कोई सीएम चेहरा नहीं है। मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के लिए काम करना एक महिला के रूप में मेरे लिए सम्मानजनक होगा।
यह भी पढ़ें: पैसे लेते दिखे सुवेंदु अधिकारी के वीडियो को भाजपा ने डिलीट किया, टीएमसी ने घेरा