{"_id":"65d878f9bcbce3ad2d00f207","slug":"west-bengal-bjp-leader-sabyasachi-ghosh-minor-girls-sankrail-area-howrah-police-trinamool-congress-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल: वेश्यावृत्ति रैकेट संचालन के आरोप में 11 गिरफ्तार; TMC ने बताया भाजपा नेता; BJP ने खारिज किए आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल: वेश्यावृत्ति रैकेट संचालन के आरोप में 11 गिरफ्तार; TMC ने बताया भाजपा नेता; BJP ने खारिज किए आरोप
Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता पर वेश्यावृत्ति रैकेट संचालन के आरोप लगे हैं। नाबालिग बच्चियों से खिलवाड़ के आरोप में स्थानीय भाजपा नेता सब्यसाची घोष समेत 11 लोगों को हावड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर हुई है। भाजपा ने सब्यसाची से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
हावड़ा पुलिस ने देहव्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के स्थानीय भाजपा नेता पर वेश्यावृत्ति के लिए रैकेट संचालन का आरोप लगा है। हावड़ा पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता सब्यसाची घोष और 10 अन्य आरोपियों को नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और देहव्यापार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बंगाल की बीजेपी इकाई ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सांकराइल इलाके के होटल में छापेमारी
हावड़ा जिले के होटल में सेक्स रैकेट संचालन का भंडाफोड़ मामले में हावड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने गुरुवार शाम सांकराइल इलाके के होटल में छापेमारी की। छापेमारी के बाद सब्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
देह व्यापार में संलिप्त होने के आरोप
बता दें कि संदेशखाली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं पर देह व्यापार में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। भाजपा नेताओं की आलोचना का सामना कर रही TMC ने हावड़ा का मामला सामने आने के बाद भाजपा को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया
देह व्यापार में कथित संलिप्तता के लिए 11 लोगों की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने एक्स पर पोस्ट किया। टीएमसी ने कहा, भाजपा नेता सब्यसाची घोष को हावड़ा के सांकराइल में अपने होटल में नाबालिग लड़कियों का वेश्यावृत्ति रैकेट चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6 पीड़ितों को मौके से रेस्क्यू भी किया। टीएमसी ने कहा, ये बीजेपी है। वे बेटियों की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं!
बीजेपी ने तृणमूल के आरोपों का खंडन किया
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया है। भाजपा ने कहा कि सब्यसाची घोष से पार्टी का कोई नाता नहीं है। टीएमसी के आरोपों पर पार्टी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सब्यसाची घोष के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार करती है। उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Bharatiya Janta Party (BJP) denies having any association with Sabyasachi Gosh, who has been arrested by the West Bengal police on the charges of running a prostitution racket in Howrah. pic.twitter.com/SgYWJkhwIq
— ANI (@ANI) February 23, 2024