फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP leader Rajib Banerjee joins TMC at party's general secretary Abhishek Banerjee's public meeting in Tripura

झटका: भाजपा नेता राजीब बनर्जी ने टीएमसी का थामा दामन, त्रिपुरा में सभा के दौरान अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में की घर वापसी

Sun, 31 Oct 2021 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 02:54 PM IST
सार

टीएमसी के पूर्व विधायकों की अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी को लेकर अटकलें एक बार फिर से तेज हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता राजीब बनर्जी ने त्रिपुरा में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी की है। 

विज्ञापन
West Bengal BJP leader Rajib Banerjee joins TMC at party's general secretary Abhishek Banerjee's public meeting in Tripura
टीएमसी में शामिल हुए राजीब बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। इसी साल ममता सरकार में मंत्रीपद छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राजीब बनर्जी आज टीएमसी फिर से शामिल हो गए। उन्होंने त्रिपुरा में एक जनसभा के दौरान टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में घरवापसी की। 

विज्ञापन

इससे पहले भी कई विधायक और सांसद भाजपा का दामन छोड़कर टीएमएसी में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़ ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन थामा था। इससे पहले कोलकाता में कई भाजपा नेता टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। चुनाव से पहले ये सभी नेता टीएमसी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी, लेकिन विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद बड़ी संख्या में नेता भाजपा छोड़कर घर वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा के कई नेता टीएमसी में होंगे शामिल
टीएमसी के पूर्व विधायकों की अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी को लेकर अटकलें तेज हैं। टीएमसी नेताओं का दावा है कि अभी कई भाजपा नेता पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता सुष्मिता देव भी टीएमसी में शामिल हुईं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed