{"_id":"674dbebd40cd3c8d5107ef24","slug":"west-bengal-bjp-leader-agnimitra-paul-slams-tmc-mp-kalyan-banerjee-on-his-statement-related-to-waqf-property-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जहां नमाज हो वह वक्फ संपत्ति..': TMC नेता कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, BJP बोली- सब ममता के इशारे पर हो रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'जहां नमाज हो वह वक्फ संपत्ति..': TMC नेता कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, BJP बोली- सब ममता के इशारे पर हो रहा
Mon, 02 Dec 2024 07:35 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2024 07:35 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी के हालिया बयान से राज्य में सियासी माहौल गर्म है। दरअसल अपने बयान में टीएमसी सांसद ने ये कहा है कि, मुस्लिम जहां-कहीं भी नमाज अदा करते हैं, वो जमीन खुद-ब-खुद वक्फ संपत्ति बन जाती है।
विज्ञापन
TMC नेता कल्याण बनर्जी का विवादित बयान पर बवाल
- फोटो : ANI / X / @KBanerjee_AITC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में वक्फ की संपत्तियों को लेकर मचे बवाल के बीच तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राज्य में सियासी जंग और तेज हो गई है। बता दें कि वक्फ संसोधन बिल पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बयान दिया है कि मुस्लिम जहां-कहीं भी नमाज अदा करते हैं, वो जमीन स्वत: मौलिक रूप से वक्फ संपत्ति माना जाएगा। टीएमसी सांसद ने ये बयान बांग्ला भाषा में दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सब ममता के इशारे पर हो रहा- भाजपा
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के सांसद के इस बयान पर भाजपा की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, कल्याण बनर्जी में इस तरह के बयान देने की हिम्मत नहीं है, जब तक कि उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का निर्देश न मिले। पश्चिम बंगाल की सीएम पश्चिम बंगाल में मारे जा रहे हिंदुओं पर बयान नहीं देती हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी बयान दे रहे हैं कि जहां भी मुसलमान नमाज अदा करेंगे, वह जमीन वक्फ की संपत्ति बन जाएगी। पश्चिम बंगाल की सीएम इस तरह के बयानों का समर्थन कर रही हैं। अगर वे तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश जैसा बना देंगे, तो हम उन्हें बर्दाश्त करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे।
जेपीसी अध्यक्ष ने दी कल्याण बनर्जी को नसीहत
वहीं टीएमसी सांसद के विवादित बयान के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, कल्याण बनर्जी वफ्क संसोधन बिल पर गठित समिति के सदस्य हैं, उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। अगर उन्हें कुछ कहना है तो वो समिति के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

#WATCH | Kolkata, West Bengal: On the statement of TMC MP Kalyan Banerjee, BJP leader Agnimitra Paul says, "...TMC MP Kalyan Banerjee does not have the guts to make these kinds of statements until he has the instructions of the West Bengal Chief Minister...West Bengal CM does not… pic.twitter.com/DEAPW6tRGG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 2, 2024