फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal bjp launch website helpline number for legal help school jobs scam victims pm modi

Bengal: भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश

Thu, 09 May 2024 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 May 2024 03:38 PM IST
सार

पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान पार्टी की बंगाल ईकाई को घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए लीगल सेल बनाने का निर्देश दिया था। भाजपा ने बुधवार रात को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया। 

विज्ञापन
west bengal bjp launch website helpline number for legal help school jobs scam victims pm modi
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ित योग्य उम्मीदवारों को कानूनी मदद देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लॉन्च कर दी है। बीते दिनों पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान पार्टी की बंगाल ईकाई को घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए लीगल सेल बनाने का निर्देश दिया था। भाजपा ने बुधवार रात को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया। 
विज्ञापन


भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट
भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा 'पीएम मोदी के निर्देश के बाद ये पश्चिम बंगाल भाजपा का कर्तव्य है कि हम योग्य उम्मीदवारों के साथ खड़े रहें, जो टीएमसी के अवैध रिक्रूटमेंट के शिकार हुए।' भाजपा ने वेबसाइट bjplegalsupport.org के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9150056618 जारी किया है। समिक भट्टाचार्य ने बताया कि 'जैसे ही हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट के जरिए कोई उम्मीदवार शिकायत दर्ज कराएगा तो हम उनसे बात करेंगे और उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे।' 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को बंगाल में एक रैली के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की भाजपा ईकाई को निर्देश दिया था कि वे शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ित योग्य उम्मीदवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएं। गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल को स्टेट लेवल सलेक्शन टेस्ट 2016 के तहत हुईं सभी शिक्षक भर्तियों को निरस्त करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश से 26 हजार लोगों की नौकरी चली गई थी। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई हुई और इस सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने आरोपी नेताओं के खिलाफ सीबीआई जांच जारी रखने को कहा। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी करने से सीबीआई को रोक दिया। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed