{"_id":"5749b38a4f1c1be849690d5b","slug":"west-bengal-bjp-chief-dilip-ghosh-threatening-to-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की TMC को धमकी, RSS से ली है ट्रेनिंग, अपने हाथों से तोड़ सकते गर्दन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता की TMC को धमकी, RSS से ली है ट्रेनिंग, अपने हाथों से तोड़ सकते गर्दन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रमुख ने खुले तौर पर टीएमसी को धमकी दी है। प. बंगाल में भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बयान दिया है कि वे आरएसएस से प्रशिक्षण प्राप्त हैं और अपने हाथों से गर्दन तोड़ने में सक्षम हैं। यही नहीं उन्होंने खुलेआम चुनौती दी कि 'हम टीएमसी नेताओं के घरों में बिजली और पानी की सप्लाई काट देंगें देखते हैं वे क्या करते हैं।'
विज्ञापन
दिलीप घोष ने कहा कि 'हम विधानसभा चुनाव में 3 सीटें जीते हैं और टीएमसी को चुनौती देने के लिए इतनी काफी हैं।' बता दें बृहस्पतिवार को कोलकाता में दिलीप घोष ने प. बंगाल की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का बायकाट करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन