फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP approaches Supreme Court to deploy Central Forces in Kolkata Municipal Corporation elections after High Court rejected

कोलकाता नगर निगम चुनाव: हाईकोर्ट ने खारिज की सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा

Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
सार

19 दिसंबर को होने वाले कोलकाता नगर निगम चुनाव में सशस्त्र बलों की तैनाती की भाजपा की मांग को कलकत्ता हाईकोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है, जिसके बाद भगवा दल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

विज्ञापन
West Bengal BJP approaches Supreme Court to deploy Central Forces in Kolkata Municipal Corporation elections after High Court rejected
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोलकाता में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की तैनाकी करने की मांग की थी, जिसे कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। इसके बाद भाजपा ने इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की सुबह सुप्रीम कोर्ट के अवकाश रजिस्ट्रार के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा ने पहले यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने ही उठाया था लेकिन शीर्ष अदालत ने भगवा दल की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था और हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी थी। शीर्ष अदालत ने कहा था कि यह याचिका पहले हाईकोर्ट में दाखिल की जानी चाहिए थी जिसके पास वहां की सुरक्षा स्थिति और अन्य स्थानीय पक्षों के बारे में बेहतर जानकारी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उसके प्रत्याशियों को धमकाया दा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed