{"_id":"63bac719558cf42dfa321ce0","slug":"west-bengal-bccl-closed-mine-collapses-in-asansol-many-feared-trapped-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: आसनसोल में बीसीसीएल की बंद खदान धंसी, पुलिस का दावा- किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: आसनसोल में बीसीसीएल की बंद खदान धंसी, पुलिस का दावा- किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं
Sun, 08 Jan 2023 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:22 PM IST
सार
स्थनीय लोगों ने बताया कि यहां बंद खदान के मुहानों में घुसकर आसपास के गांव वाले खनन करते हैं। अवैध खनन के बाद कोयला बोरियों में भरकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
खदान धंसी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के आसनसोल कुल्टी थाना के दमागोडि़या स्थित बीसीसीएल के बंद पड़ा कोयला खदान रविवार सुबह अचानक धंस गई। बताया जा रहा था कि इसमें 20 से 25 लोगों के दबे हो सकते हैं, लेकिन रविवार देर शाम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मोदी ने बताया कि सीआईएसएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया है। किसी मजदूर के दबे होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यहां तक कि किसी के परिवार वालों ने भी किसी के दबे होने की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रविवार को कुल्टी थाना क्षेत्र के बोडरा गांव में बीसीसीएल की 12 नंबर कोयला खदान अचानक धंस गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन के लोग पहुंच गए थे। सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन किसी के दबे होने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
अभिषेक मोदी ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन के साथ भी बातचीत हुई है। अभी तक उनके पास भी किसी मजदूर के लापता होने की शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो हम लोग नए सिरे से बचाव अभियान शुरू करेंगे। दावा किया जा रहा है कि कोयला चोरी के लिए हर रोज खदान में लोग घुसकर खुदाई करते थे, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
लेक टाउन में बीएसएफ के ट्रक की टैक्सी से टक्कर, पांच घायल
कोलकाता के लेक टाउन इलाके में रविवार दोपहर एक ट्रक ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी, जिसमें बीएसएफ के दो कर्मियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वीआईपी रोड पर क्लॉक टावर के पास उस समय हुई जब टैक्सी ‘यू-टर्न’ लेने के लिए सिग्नल का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जिस ट्रक में उसके जवान यात्रा कर रहे थे, उसने टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बतायाकि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी ने आगे चल रही एक बस को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में बीएसएफ के दो कर्मी, टैक्सी में सवार दो यात्री और उसका चालक घायल हो गए।