फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal bangladesh mp murder case cid investigate accused siyam hussain

West Bengal: बांग्लादेशी सांसद की हत्या का मामला, बंगाल सीआईडी ने नेपाल से गिरफ्तार मुख्य संदिग्ध से पूछताछ

Sun, 09 Jun 2024 12:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Jun 2024 12:48 PM IST
सार

सीआईडी की टीम सियाम को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में स्थित उस फ्लैट पर लेकर जाएगी जहां कथित तौर पर अनवारुल अजीम अनार की हत्या हुई थी। 

विज्ञापन
west bengal bangladesh mp murder case cid investigate accused siyam hussain
बंगाल सीआईडी कर रही जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने रविवार को बांग्लादेश के सांसद की हत्या के मामले में संदिग्ध मोहम्मद सियाम हुसैन से पूछताछ शुरू की। मोहम्मद सियाम हुसैन को नेपाल ने पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे भारत को प्रत्यर्पित किया गया था। सीआईडी बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले की जांच कर रही है। सीआईडी की टीम सियाम को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में स्थित उस फ्लैट पर लेकर जाएगी जहां कथित तौर पर अनवारुल अजीम अनार की हत्या हुई थी। 
विज्ञापन


जिस जगह हुई सांसद की हत्या, वहां भी ले जाकर हुई पूछताछ
बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि 'हम सियाम हुसैन से पूछताछ कर रहे हैं। हम उसे कोलकाता के फ्लैट पर लेकर गए और वहां अनवारुल अजीम अनार के शव के अंगों की तलाश की। सियाम से पूछताछ के आधार पर सांसद के शव को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।' शनिवार शाम को कोलकाता की स्थानीय अदालत ने मोहम्मद सियाम हुसैन को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन


भारत में बांग्लादेश के सांसद की हुई थी हत्या
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार बीती 12 मई को इलाज कराने कोलकाता आए थे। कोलकाता में वे गोपाल बिस्वास नाम के व्यक्ति के घर पर ठहरे और 13 मई को डॉक्टर से मिलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस पर गोपाल बिस्वास ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बांग्लादेशी सांसद की खोजबीन शुरू की गई। जांच के दौरान अनवारुल अजीम अनार कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक फ्लैट में दाखिल होते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। उसके बाद उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बांग्लादेश की पुलिस ने ढाका से तीन आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने स्वीकार किया कि अनवारुल अजीम अनार की हत्या कर दी गई है। इस मामले में बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां शाहीन मुख्य आरोपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed