Jalpaiguri Storm: देर रात जलपाईगुड़ी पहुंचीं CM ममता ने पीड़ितों से की मुलाकात; सरकार की तरफ से मदद का भरोसा
पश्चिम बंगाल में खराब मौसम के बीच हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी पहुंचीं। सीएम ममता बनर्जी ने घायलों से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक आंधी-तूफान और बारिश जनित घटनाओं में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 70 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विनाशकारी चक्रवात में जान गंवाने वाले पीड़ितों से मिलीं सीएम
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पतालों में घायलों से भी मुलाकात की। जलपाईगुड़ी के बागडोगरा हवाईअड्डे पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने विनाशकारी चक्रवात में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने जलपाईगुड़ी अस्पतालों का भी दौरा किया।
भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी प्रभावित#WATCH | Jalpaiguri: West Bengal CM Mamata Banerjee takes stock of the situation and meets the cyclone-affected people.
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Social media page of West Bengal CM Mamata Banerjee) pic.twitter.com/njuHUg5yA8 — ANI (@ANI) March 31, 2024
गौरतलब है कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कई हिस्सों में रविवार दोपहर तेज हवाएं चलीं। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण भारी तबाही मची। जान-माल के नुकसान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया। ममता के जलपाईगुड़ी पहुंचने से पहले तृणमूल कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों से मिलने के लिए आज रात में ही विशेष विमान से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना होंगी। सीएम ममता ने शाम में अपने एक्स हैंडल पर लिखा यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी के कुछ इलाकों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए।
प्रशासन नियमों के मुताबिक मुआवजा देगा
आंधी-तूफान के कारण मानव जीवन की हानि, चोटें, घर की क्षति, पेड़ और बिजली के खंभे आदि उखड़ गए। जिला और ब्लाक प्रशासन, पुलिस, डीएमजी और क्यूआरटी टीमें आपदा प्रबंधन कार्यों में जुट गईं हैं और राहत कार्य चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ममता ने कहा कि जिला प्रशासन मौत के मामले में स्वजनों और घायलों को नियमानुसार और चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए मुआवजा प्रदान करेगा।
अभिषेक बनर्जी ने जलपाईगुड़ी यात्रा को रद्द की
सीएम ममता के मुताबिक सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि जिला प्रशासन बचाव और राहत प्रदान करने के लिए सभी उपाय करना जारी रखेगा।' इधर, स्थिति को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को प्रस्तावित अपनी जलपाईगुड़ी यात्रा को रद्द कर दिया है। तृणमूल की ओर से बताया गया कि वह सोमवार शाम पांच बजे से सिलीगुड़ी में अपनी पूर्व नियोजित आंतरिक पार्टी बैठकों में शामिल होंगे, जलपाईगुड़ी का दौरा रद्द कर दिया गया है।
दर्जनों घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए
उल्लेखनीय है कि आंधी- बारिश व ओलावृष्टि से जलपाईगुड़ी जिले में घरों, इमारतों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों के उखडऩे से चार लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। तेज आंधी में टिन से बने दर्जनों घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.