फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal assembly speaker rathindra bose hospitalised chest pain

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा?

Sat, 03 Oct 2026 01:40 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 03 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को सीने में तेज दर्द के बाद कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज शुरू होने से उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन
West Bengal assembly speaker rathindra bose hospitalised chest pain
रथिंद्र बोस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस को शुक्रवार रात सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनका पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगभग स्थिर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरलम: नौ साल की बच्ची के पेट में रहता था दर्द, सर्जरी के बाद जो निकला उसे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान
विज्ञापन


डॉक्टर ने क्या कहा?
अध्यक्ष रथिंद्र बोस ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आयोजित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उन्होंने दिन भर अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन कार्यक्रमों से घर लौटने के बाद स्पीकर को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज तुरंत शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने विधानसभा अध्यक्ष के कई टेस्ट किए। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सही समय पर इलाज शुरू होने के बाद से उनकी शारीरिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं रथिंद्र बोस?
बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद मई में उन्हें सर्वसम्मति से सदन का नया अध्यक्ष चुना गया। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रथिंद्र बोस, उत्तर बंगाल के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से सदन के अध्यक्ष बनने वाले पहले विधायक हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। वे लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे। बाद में वह भाजपा के साथ सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। 2026 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत भौमिक को 23,000 से अधिक वोटों से हराया। रथिंद्र बोस के साथ, लंबे समय बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा को ऐसा स्पीकर मिला जो कानूनी पेशे से नहीं था।

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव: सीएम शुभेंदु ने ममता पर कसा तंज, कहा- टीएमसी का नाम-सिम्बल मिट गया, लोगों से क्या की अपील?

उन्होंने हाल ही में अटलांटा का दौरा किया और वहां बसे बंगाली समुदाय के साथ पश्चिम बंगाल के आर्थिक विकास, राज्य के भविष्य, निवेश की संभावनाओं और राज्य के शिक्षा क्षेत्र में सुधार सहित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। वहां बोस ने अधिक सार्थक विधायी बहसों को प्रोत्साहित करने और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच लोकतांत्रिक संवाद के लिए एक वातावरण बनाने के बारे में भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed