{"_id":"608e20b12b7ed4677c4357da","slug":"west-bengal-assembly-election-results-2021-counting-agent-gopal-som-fell-unconscious-congress-candidate-from-panihati-tapas-majumder-taken-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : पानीहाटी मतगणना केंद्र में पोलिंग एजेंट बेहोश, अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : पानीहाटी मतगणना केंद्र में पोलिंग एजेंट बेहोश, अस्पताल ले जाया गया
Sun, 02 May 2021 09:16 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 02 May 2021 09:16 AM IST
सार
पानीहाटी (उत्तर 24 परगना) के कांग्रेस प्रत्याशी तापस मजुमदार के एक मतगणना एजेंट गोपाल सोम मतगणना केंद्र के बाहर बेहोश होकर गिर पड़े। सोम को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
बेहोश हुए पोलिंग एजेंट गोपाल सोम को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। इस बीच उत्तर 24 परगना में पनिहाटी से एक पोलिंग एजेंट के बेहोश होकर गिरने की खबर है। जानकारी के अनुसार, पानीहाटी (उत्तर 24 परगना) के कांग्रेस प्रत्याशी तापस मजुमदार के एक मतगणना एजेंट गोपाल सोम मतगणना केंद्र के बाहर बेहोश होकर गिर पड़े। सोम को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
2116 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
बंगाल में हो रही मतगणना में आज 2,116 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। बता दें कि एग्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) में 294 सदस्यीय विधानसभा के आठ चरणों में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भााजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
108 केंद्रों में हो रही मतगणना
मतों की गिनती राज्य के 23 जिलों में बनाए 108 मतगणना केंद्रों पर चल रही है जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर कम से कम 292 पर्यवेक्षकों और केंद्रीय बलों की 256 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आठ चरणों में हुआ मतदान
पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान हुआ था। कुछ उम्मीदवारों की मौत के कारण मुर्शिदाबाद जिले में शमशेरगंज और जांगीपुर सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। इन दो सीटों पर अब मतदान 16 मई को होगा और मतगणना 19 मई को होगी। बता दें कि राज्य में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट पर सभी की निगाहें रहेंगी, जहां मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
आयोग ने निकाली कोरोना से बचने की तरकीब
राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण निर्वाचन आयोग सतर्क है। आयोग ने कोरोना से बचाव की एक तरकीब निकाली है। दरअसल यहां मतगणना केंद्रों में मेज को इस तरह से लगया गया है कि सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियमों का पालन किया जा सके। मतगणना शुरू होने से पहले सभी ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को सैनेटाइज किए जाने की व्यवस्था भी की गई है।