{"_id":"608e03b7854a474c2a0a4f6a","slug":"west-bengal-assembly-election-result-2021-asansol-south-seat-tmc-saayoni-ghosh-bjp-agnimitra-paul-winning-candidate-runner-up-vote-share","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसनसोल में स्टार वॉर: भाजपा की अग्निमित्रा दिखाएंगी 'जलवा' या चमकेगा टीएमसी की सायनी का 'सितारा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आसनसोल में स्टार वॉर: भाजपा की अग्निमित्रा दिखाएंगी 'जलवा' या चमकेगा टीएमसी की सायनी का 'सितारा'
Sun, 02 May 2021 07:14 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम वर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम वर्धमान
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 02 May 2021 07:14 AM IST
सार
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट आसनसोल लोकसभा के अंतर्गत आती है। यहां से भाजपा के बाबुल सुप्रियो 2014 से सांसद हैं। इसके अलावा यहां उत्तर भारतीय खासकर बिहार के लोग काफी रहते हैं। ऐसे में इस सीट पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, लेकिन परिसीमन के बाद 2011 में अस्तित्व में आई इस सीट पर लगातार दो विधानसभा चुनावों से टीएमसी का कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन
सायनी घोष और अग्निमित्रा पॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम वर्धमान जिले की आसनसोल दक्षिण सीट पर दो महिला सितारों के बीच सीधा मुकाबला है। दरअसल, यहां से भाजपा ने फैशन डिजाइनर और बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल को मैदान में उतारा। वहीं, टीएमसी ने फिल्म अभिनेत्री सायनी घोष पर दांव खेला। अब देखना यह है कि अग्निमित्रा अपना जलवा दिखा पाती हैं या इस सीट पर सायनी का सितारा चमकेगा।
विज्ञापन
भाजपा को इस वजह से उम्मीद
गौरतलब है कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट आसनसोल लोकसभा के अंतर्गत आती है। यहां से भाजपा के बाबुल सुप्रियो 2014 से सांसद हैं। इसके अलावा यहां उत्तर भारतीय खासकर बिहार के लोग काफी रहते हैं। ऐसे में इस सीट पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, लेकिन परिसीमन के बाद 2011 में अस्तित्व में आई इस सीट पर लगातार दो विधानसभा चुनावों से टीएमसी का कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन
2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बात करें, तो टीएमसी के तापस बनर्जी ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और सीपीएम के उम्मीदवार हेमंत प्रभाकर को 14283 वोटों को अंतर से हराया था। टीएमसी के तापस बनर्जी को कुल 71515 और सीपीएम के उम्मीदवार हेमंत प्रभाकर को 57232 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार कर्नल दीपांशु चौधरी 49 हजार वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन