फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election mamata banerjee attacks over bjp in purulia says Do not trust BJP they show false dreams

पुरुलिया: ममता बनर्जी ने कहा- झूठ बोलती है भाजपा, यह मीर जाफर और झूठों की पार्टी

Tue, 23 Mar 2021 04:35 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया Published by: कुमार संभव Updated Tue, 23 Mar 2021 04:35 PM IST
सार

  • ममता बोलीं- भाजपा पर भरोसा मत कीजिए। वे सिर्फ झूठे वादे करते हैं।
  • यह गद्दारों और मीर जाफरों की पार्टी है। यह डकैतों और राक्षसों की पार्टी है।

विज्ञापन
west bengal assembly election mamata banerjee attacks over bjp in purulia says Do not trust BJP they show false dreams
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (23 मार्च) गोसाबा में जनसभा की और टीएमसी पर करारा हमला बोला। इस पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। यह मीर जाफर और डकैतों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी कंपनियों को बेच रही है और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'झूठ की फैक्टरी' बची रहेगी। बता दें कि ममता बनर्जी ने पुरुलिया में रैली के दौरान ये आरोप लगाए। 

विज्ञापन

'भाजपा पर भरोसा मत करना, झूठे सपने दिखाती है'

ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को वोट मत देना। यह पार्टी झूठे सपने दिखाती है और झूठे वादे करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में लोगों से लंबे-चौड़े वादे कर रही है, लेकिन भगवा पार्टी असम और त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने से मुकर गई। पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों में भाजपा सरकारों ने हजारों सरकारी कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख के वादे का मुद्दा उठाया

ममता बनर्जी ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 15-15 लाख रुपये खाते में आने वादा किया था। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आए? ऐसे में भाजपा पर भरोसा मत कीजिए। वे सिर्फ झूठे वादे करते हैं। यह गद्दारों और मीर जाफरों की पार्टी है। यह डकैतों और राक्षसों की पार्टी है। यह गरीब लोगों की पार्टी नहीं है।

विज्ञापन

दीदी ने मंच पर पढ़ा चंडी पाठ

ममता बनर्जी ने कहा कि वे सभी केंद्रीय संस्थानों को बंद कर रहे हैं। सिर्फ एक ही फैक्टरी बची रहेगी, जो नरेंद्र मोदी के झूठ और भाजपा के फरेब की है। ममता ने अन्य चुनावी रैलियों की तरह यहां भी जनसभा में चंडी पाठ के मंत्र पढ़े। साथ ही, लोगों से सांप्रदायिक राजनीति में संलिप्त नहीं होने की अपील की।

भाजपा पर लगाया यह आरोप

ममता बनर्जी ने लोगों से कहा कि वे बाहर के गुंडों को वोट नहीं दें। उन्होंने कहा कि वह किसी धमकी से नहीं डरती हैं। यदि धमकी दी गई तो वह उसका मुकाबला करेंगी। बता दें कि ममता बनर्जी कई मौकों के दौरान भाजपा पर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बाहरी लोगों को लाने का आरोप लगा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed