{"_id":"60498a9f6b0def5c7759f718","slug":"west-bengal-assembly-election-live-updates-mamata-benerjee-injuries-on-neck-right-shoulder-and-ankle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी की सेहत पर मेडिकल बुलेटिन जारी : डॉक्टर बोले- एमआरआई कराया, पहले से हालत बेहतर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी की सेहत पर मेडिकल बुलेटिन जारी : डॉक्टर बोले- एमआरआई कराया, पहले से हालत बेहतर
Thu, 11 Mar 2021 02:51 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:51 PM IST
सार
- बुधवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुईं ममता बनर्जी
- ममता बनर्जी के दाएं कंधे, गले और हाथ पर चोटें आई है
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुए कथित हमले में घायल राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का इलाज चल रहा है। ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, चिकित्सकों ने कहा कि फिलहाल ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। हड्डी में चोट की वजह से उनका एमआईआर कराया गया है। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में 6 डॉक्टरों की टीम उनकी देख भाल कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले, एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री बनर्जी का एक्सरे किया गया। बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाएं पैर का एक्स-रे किया गया। प्राथमिक मेडिकल टेस्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट में उन्हें कई जगहों पर चोटें आईं हैं और एक पैर में प्लास्टर भी हुआ है। डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें दाएं कंधे, गले, हाथ पर चोट आई है। घटना के बाद से उन्होंने सीने में दर्द, बेचैनी की शिकायत भी की है। डॉक्टरों ने बताया कि हमले के बाद ममता बनर्जी ने दर्द और सांस फूलने की शिकायत दर्ज की थी। उन्हें 48 घंटों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एमआरआई करने के बाद मुख्यमंत्री को फिर विशेष वार्ड में लाया जा सकता है। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है। राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है।
विज्ञापन
बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गईं। उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार सा महसूस हो रहा है।
ममता ने कहा, मुझे धक्का दिया गया
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके एक पैर में चोट आई है। रियापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद इस घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में है।
ममता ने कहा, मैं एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। मैं कार के खुले गेट के साथ खड़ी थी। कुछ लोग मेरी कार के आसपास आए और कार के दरवाजे के गेट को धक्का दिया और उससे मेरे पैर में चोट लग गई। ममता का दावा है कि चोट लगने के कारण उनका एक पैर सूज गया, जिसके बाद उन्हें बुखार जैसा महसूस हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- किसी ने नहीं दिया धक्का
इस बीच, घटना के दो चश्मदीद भी सामने आए हैं। वहां मौजूद रहे चितरंजन दास ने कहा कि एक पोस्टर से टकरा कर दरवाजा बंद हो गया। वहीं, एक छात्र सुमन ने कहा कि किसी ने उन्हें धक्का नहीं दिया।
चुनाव से पहले नाटक कर रहीं ममता : विजयवर्गीय
इस घटना पर भाजपा का कहना है कि चुनावों से पहले ममता नाटक कर रही हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जनता की सहानुभूति पाने के लिए ममता ऐसे आरोप लगा रही हैं। उन्हें पता है कि जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि कल (मंगलवार) वह चंडी पाठ कर रही थीं, आज नाटक कर रही हैं। बंगाल भाजपा ने कहा, मैं 6 साल से यहां राजनीति कर रहा हूं। जिस प्रकार से ममता पुलिस से घिरी होती हैं, उन पर हमला करने की कोई सोच भी नहीं सकता। ऐसा माहौल है कि उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कोई हमला नहीं करता।
शुभेंदु बोले, ममता ने गलत चंडी पाठ किया
चंडी पाठ पर भाजपा ने ममता पर हमला बोला है। नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने गलत मंत्रोच्चार कर बंगाल की संस्कृति का बार-बार अपमान किया है। इससे पहले उन्होंने कई बार भगवान राम का अपमान किया। जो बंगाल का अपमान करते हैं, उनको बंगाल की जनता नहीं चाहती।
सहानुभूति के लिए इस बार नहीं चलेगी नौटंकी : कांग्रेस
वहीं विपक्ष ने इस घटना पर ममता को खरी-खरी सुनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सहानुभूति बटोरने के लिए इस बार ऐसी नौटंकी काम नहीं करेगी। ममता बनर्जी राज्य की पुलिस मंत्री हैं और यदि वही सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं नंदीग्राम से माकपा उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी ने ममता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ही कहा कि मतदाता इस बार बेवकूफ नहीं बनेंगे।