फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election in nadia a bjp worker is killed party accused tmc and their goons

प. बंगाल : नादिया में भाजपा कार्यकर्ता पर चलाई गई गोली, टीएमसी पर आरोप

Mon, 08 Mar 2021 11:35 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 08 Mar 2021 11:35 AM IST
सार

  • बंगाल के नादिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता पर गोली चली
  • टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने का आरोप
  • अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता का इलाज, फिलहाल खतरे से बाहर

विज्ञापन
west bengal assembly election in nadia a bjp worker is killed party accused tmc and their goons
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है और इसी के साथ भारतयी जनता पार्टी और टीएमसी दोनों ही एक-दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। अब बंगाल के नादिया जिले में भाजपा के स्थानीय नेता को गोली मारकर घायल किया गया है। 

विज्ञापन


हरिंगाटा इलाके में 32 वर्षीय एक स्थानीय नेता को गोली मारी गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर गोली मारने का आरोप लगाया है। राणाघाट जिले के एसपी वीएसआर अनंतनाग ने कहा कि एक गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने संजय दास को कपिलेश्वर संतोषपुर में एक चाय की दुकान के पास पाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराने के बाद संजय दास का इलाज चला, जिसके बाद अब वो खतरे से बाहर हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछ टीएमसी के गुंडे ही थे। हालांकि टीएमसी ने इस आरोप का खंडन किया और दावा किया है कि यह एक समूह के सदस्यों के बीच टकराव का नतीजा है, जो भगवा पार्टी से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अनंतनाग ने बताया कि जब पुलिसकर्मी गश्त पर निकले तो उन्होंने देखा एक चाय की दुकान के पास कुछ लोग थोड़ी दूरी पर जमीन पर बैठे हैं। इस करीब सुबह का 2.30 बजे का समय हो रहा था, इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर रोकी।


पुलिस ने जैसे ही गाड़ी रोकी, वहां बैठे सभी लोग भाग गए और वहां एक शख्स खून से लथपथ हालत में पड़ा था। संजय दास ने पुलिस को बताया कि एक समूह के एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई और ये गोली कमर में जा लगी। दास के पिता ने रविवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कई लोगों पर आरोप लगाया गया है। पिता ने बताया कि एक राजनैतिक मुद्दे पर बहस के बाद उनके बेटे पर गोली चलाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed