{"_id":"69f0a91ba2892bc9ff036f89","slug":"west-bengal-assembly-election-2026-2nd-phase-election-hot-seats-and-contests-suvendu-adhikari-mamata-banerjee-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण की चर्चित सीटें: CM ममता बनर्जी, नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत इन चेहरों की होगी अग्निपरीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दूसरे चरण की चर्चित सीटें: CM ममता बनर्जी, नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत इन चेहरों की होगी अग्निपरीक्षा
Wed, 29 Apr 2026 06:59 AM IST
Kirtivardhan Mishra
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Kirtivardhan Mishra
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:59 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज (बुधवार) को है। इस चरण में कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं। सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने की संभावना है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से सीधी टक्कर मिली है। इसके अलावा कई और सीटों पर बड़े और चर्चित चेहरे मैदान में हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ सीटों और कड़े मुकाबलों के बारे में...
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की हॉट सीटें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है। इस चरण में राज्य की 294 में से 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। राज्य में पिछली बार की तरह इस बार भी सीधा मुकाबला सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने का अनुमान है। हालांकि, कभी बंगाल की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी मुकाबले में हैं। इन दलों ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ते हुए कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बंगाल में इस बार मतदाताओं और मतदान केंद्रों की क्या संख्या है? इस बार राज्य में कौन से खास चेहरे उतरे हैं? बंगाल में इस बार कड़ी टक्कर किस-किस सीट पर होने के आसार हैं? राज्य में पिछले चुनाव के क्या नतीजे थे? आइये जानते हैं...

बंगाल में इस बार मतदाताओं और मतदान केंद्रों की क्या संख्या?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं और मतदान केंद्रों की संख्या में इस बार बदलाव हुआ है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 2026 के चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में कुल 80,719 मतदान केंद्र बनाए गए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं और मतदान केंद्रों की संख्या में इस बार बदलाव हुआ है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 2026 के चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में कुल 80,719 मतदान केंद्र बनाए गए।
इस चरण में कौन से खास चेहरे और खास मुकाबले?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में के दूसरे चरण में कई हाई-प्रोफाइल और दिग्गज नेता चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और माकपा नेता बिकास रंजन भट्टाचार्य तक के नाम शामिल हैं।1. ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी: दूसरे चरण का सबसे बड़ा और कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस) का सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी से हो रहा है। शुभेंदु इस चुनाव में नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर से भी मैदान में हैं।
2. फिरहाद हकीम: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री और कोलकाता के कद्दावर नेता कोलकाता पोर्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
3. रूपा गांगुली: भाजपा की प्रमुख नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण सीट से मैदान में हैं।
4. नौशाद सिद्दीकी: इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के प्रमुख नेता नौशाद सिद्दीकी अपनी चर्चित सीट भांगड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला टीएमसी के शौकत मुल्ला से है।
5. अर्जुन सिंह: भाजपा के प्रभावशाली नेता अर्जुन सिंह नोआपाड़ा सीट से चुनावी मैदान में हैं।
6. मदन मित्रा: टीएमसी के बेहद चर्चित नेता मदन मित्रा अपनी पुरानी सीट कामरहटी से चुनाव लड़ रहे हैं।
7. बिकास रंजन भट्टाचार्य: माकपा के दिग्गज नेता और जाने-माने वकील बिकास रंजन भट्टाचार्य जाधवपुर सीट से वाम मोर्चे के उम्मीदवार हैं।
8. स्वपन दासगुप्ता: भाजपा के प्रमुख विचारक और नेता स्वप्न दासगुप्ता रासबिहारी सीट से मैदान में हैं।
9. कुणाल घोष: तृणमूल के मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष इस बार बेलेघाटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
10. तापस रॉय: टीएमसी छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ नेता तापस रॉय माणिकतला सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां उनका मुकाबला टीएमसी की श्रेया पांडे से है।

11. राज चक्रवर्ती: फिल्म निर्देशक और तृणमूल नेता राज चक्रवर्ती बैरकपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
12. सायंतिका बनर्जी: अभिनेत्री और टीएमसी नेता सायंतिका बनर्जी बरानगर से मैदान में हैं।
13. रेखा पात्रा: संदेशखाली मामले से चर्चा में आईं रेखा पात्रा को भाजपा ने हिंगलगंज सुरक्षित सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
14. प्रियंका टिबरेवाल: भाजपा की चर्चित युवा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल एंटली सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
15. रुद्रनील घोष: अभिनेता और भाजपा नेता रुद्रनील घोष शिवपुर से चुनावी अखाड़े में हैं।

पश्चिम बंगाल में पिछले चुनाव के क्या नतीजे थे?
पश्चिम बंगाल में पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में हुए थे, जिसमें ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी।
2021 के चुनावों में लेफ्ट फ्रंट, कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के गठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि कांग्रेस और माकपा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस गठबंधन में सिर्फ आईएसएफ को एक सीट पर जीत मिली।
दूसरी तरफ पिछले चुनाव में सबसे चर्चित मुकाबला नंदीग्राम सीट पर था। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामना भाजपा के शुभेंदु अधिकारी (जो पहले टीएमसी में ही उनके करीबी थे) से हुआ था। इस कड़े मुकाबले में शुभेंदु ने ममता बनर्जी को लगभग 1,956 वोटों से हरा दिया था। हालांकि, ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।