फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal assembly election 2021 yogi adityanath slams mamata banerjee says caa protesters are tmc vote bank

हुगली: ममता बनर्जी पर भड़के सीएम योगी, बोले- दो मई के बाद जेल जाएंगे टीएमसी के रोमियो

Thu, 08 Apr 2021 01:03 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुगली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुगली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 08 Apr 2021 01:03 PM IST
सार

  • योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान टीएमसी के लोग हिंसा भड़काने में उनकी मदद कर रहे थे। 

विज्ञापन
West bengal assembly election 2021 yogi adityanath slams mamata banerjee says caa protesters are tmc vote bank
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के लिए दांव-पेच का दौर जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (8 अप्रैल) को हुगली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। साथ ही, कहा कि सीएए विरोधी टीएमसी के वोट बैंक हैं। दीदी उन्हें कभी नहीं भगाएंगी। 

विज्ञापन




विज्ञापन

हुगली में क्या बोले सीएम योगी?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान टीएमसी के लोग हिंसा भड़काने में उनकी मदद कर रहे थे। उत्तर प्रदेश में हमने दंगाइयों के पोस्टर लगवाए और उनकी संपत्ति जब्त कर ली। ममता दीदी ऐसा कभी नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह उन्हें टीएमसी के वोट बैंक के रूप में देखती हैं। 
 


योगी ने फिर उठाया जय श्रीराम का मुद्दा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहनों-बेटियों की सुरक्षा के लिए बंगाल में भी उत्तर प्रदेश की तरह एंटी-रोमिया स्क्वायड चलाया जाएगा। सभी रोमियो जेल की सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। दो मई के बाद तो दीदी भी जय श्रीराम बोलने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed