{"_id":"605c95173bb1f72c57021888","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-tmc-leader-sheikh-alam-says-30-percent-muslims-can-make-four-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी नेता शेख आलम का भड़काऊ बयान: कहा- 30 फीसदी मुस्लिम मिलकर चार पाकिस्तान बना सकते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी नेता शेख आलम का भड़काऊ बयान: कहा- 30 फीसदी मुस्लिम मिलकर चार पाकिस्तान बना सकते हैं
Thu, 25 Mar 2021 08:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:12 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख आलम ने दिया भड़काऊ बयान, बताया ममता बनर्जी का विश्वासपात्र
भारत के 30 फीसदी भी मुसलमान अगर साथ आ जाएं तो चार-चार पाकिस्तान बन जाएगा
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख आलम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख आलम ने एक भड़काऊ बयान देते हुए कहा है कि भारत के 30 फीसदी भी मुसलमान अगर साथ आ जाएं तो चार-चार पाकिस्तान बन जाएगा।
विज्ञापन
मेरे एक हुकुम से ये सब साफ हो जाते
टीएमसी नेता शेख आलम ने आगे कहा कि वो लोग जो घटना को यहां से अंजाम देके गए हैं अगर हम चाहते तो इन्हें हम अपने एक आदेश से खत्म करवा देते। लेकिन नहीं हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि हम ममता बनर्जी के विश्वासपात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी जनसंख्या 30 फीसदी हैं और वो 70 फीसदी हैं। अगर पूरे भारत में हम 30 फीसदी लोग इकठ्ठा हो जाते है तो हम चार-चार पाकिस्तान बना सकते हैं। फिर कहां जाएंगे ये 70 फीसदी लोग?
विज्ञापन
भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा
भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने शेख आलम का वीडियो शेयर कर ममता बनर्जी को घेरा और लिखा कि टीएमसी नेता शेख आलम ने बीरभूम के बासापाड़ा, नानूर में भाषण देते हुए कहा, अगर भारत में 30 फीसदी मुस्लिम एक साथ आते हैं, तो चार पाकिस्तान बन सकते हैं। आलम ममता बनर्जी के विश्वासपात्र हैं। ममता जी क्या इसका समर्थन करती है? क्या हम ऐसा बंगाल चाहते हैं?
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।
शेख आलम ने मांगी माफी
बयान पर बवाल मचने के बाद टीएमसी नेता शेख आलम ने कहा कि अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं माफी मांगना चाहूंगा।