फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021: TMC candidate from Arambagh Sujata Mondal blame over bjp 

बंगाल: टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल का आरोप, भाजपा के गुंडों ने ईंटों से किया हमला

Tue, 06 Apr 2021 12:52 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 06 Apr 2021 12:52 PM IST
सार

आरामबाग सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने उनपर ईंटों से हमला किया।

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021: TMC candidate from Arambagh Sujata Mondal blame over bjp 
आरामबाग से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच यहां के आरामबाग सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल खान ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया है। सुजाता ने कहा कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है। टीएमसी उम्मीदवार का कहना है कि मास्क में कुछ लोग आए, जिन्होंने उनपर हमला किया। इससे पहले सुजाता ने कहा कि बीती रात भाजपा के गुंडों ने महिला मतदाताओं को धमकाया और प्रताड़ित किया। वहीं, सुजाता ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 45 पर लोगों ने टीएमसी के लिए मतदान किया लेकिन वोट भाजपा में जा रहा है। इसके अलावा अरांडी में हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। केंद्रीय बल भी तटस्थ नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आरामबाग में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। इसके बाद यहां तनाव का माहौल बन गया है। बीच बचाव के लिए सुरक्षाबलों आना पड़ा। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल में केंद्रीय बलों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। दीदी ने कहा कि चुनाव आयोग के सामने हमने कई बार इस मसले को उठाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, दीदी ने कहा कि केंद्रीय बल टीएमसी के कार्यकर्ताओं को रोक रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को दूसरी पार्टी को वोट डालने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन


टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से की शिकायत 
टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने अरांडी-आई बूथ संख्या-263 (महालापारा) में टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल) पर हमला किया। हमले में सुजाता के सुरक्षा अधिकारी को सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान मूकदर्शक बने हुए थे। वहीं, ओ ब्रायन ने आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भाजपा के गुंडों को पकड़ने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी भ्रष्ट आचरण न हो, हमारे कार्यकर्ताओं/सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से आयोजित किए जाएं, यह सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed