फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five TMC Mla, Sonali Guha, Dipendu Biswas, Rabindranath Bhattacharya, Jatu Lahiri, Sarala Murmu join BJP

पश्चिम बंगाल : ममता को बड़ा झटका, सरला मूर्मू समेत टीएमसी के पांच विधायक भाजपा में शामिल

Mon, 08 Mar 2021 05:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 08 Mar 2021 05:26 PM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका
  • हबीबपुर सीट से उम्मीदवार सरला मूर्मू ने छोड़ी पार्टी
  • आज भारतीय जनता पार्टी में सरला के शामिल होने की अटकलें

विज्ञापन
Five TMC Mla, Sonali Guha, Dipendu Biswas, Rabindranath Bhattacharya, Jatu Lahiri, Sarala Murmu join BJP
टीएमसी के पांच विधायक भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार सरला मूर्मू समेत पांच विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिश्वास, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य और जाटू लाहिड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं ने पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता लीं।

विज्ञापन


टीएमसी ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदला है। टीएमसी ने इसके पीछे कारण दिया कि सरला मूर्मू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। टीएमसी के लिए पहला मामला है, जब किसी उम्मीदवार ने पार्टी की ओर से टिकट मिलने के बाद पार्टी छोड़ दी हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी किसी उम्मीदवार को किसी निर्वाचन क्षेत्र से उसकी निजी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि उसके जीतने की संभावनाओं के आधार पर खड़ा करती है। तृणमूल ने एक बयान जारी करके कहा, ‘यह सूचित किया जाता है कि सरला मुर्मू के खराब स्वास्थ्य के कारण मालदा जिले के हबीबपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलना पड़ा। प्रदीप बास्के इस निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’


हालांकि, मुर्मू से इस संबंध में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। तृणमूल और भाजपा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘करो या मरो’ के जबरदस्त मुकाबले में किसी उम्मीदवार को बदलने का यह पहला मामला है। बता दें कि मालदा जिले में 26 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होना है। मालदा जिले में 12 विधानसभा सीट हैं। 

2016 के चुनाव में इस सीट से टीएमसी की सूपड़ा साफ हो गया था और भाजपा के झोले में दो सीटें आई थीं। वहीं कांग्रेस ने सबसे ज्यादा आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। टीएमसी ने इस बार चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मशहूर हस्तियों, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी है। पार्टी ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। और तीन सीटें अपने सहयोगी दल को दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed