{"_id":"60694fcd47e3171e69783be9","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-mamata-banerjee-road-show-in-howrah-buffalo-creats-panic-in-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरातफरी: ममता के रोड शो में घुसी भैंस, दीदी की तरफ भी पहुंची, जानें फिर क्या हुआ?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफरातफरी: ममता के रोड शो में घुसी भैंस, दीदी की तरफ भी पहुंची, जानें फिर क्या हुआ?
Sun, 04 Apr 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हावड़ा में रोड शो किया था। इस दौरान एक भैंस अचानक से आ गई, जिससे जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई। भैंस को भगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ममता के रोड शो में काफी संख्या में भीड़ थी, भैंस के आ जाने से अचानक भगदड़ मच गई। लोग जहां तहां भागने लगे, जिससे भैंस को नियंत्रण करने में और परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भैंस दीदी की तरफ भी पहुंची। काफी देर के बाद पुलिस ने भैंस को अपने नियंत्रण में किया। पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। बंगाल में तीसरे चरण के लिए 3 जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। इससे पहले चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन