फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021 Mamata Banerjee called BJP the robber says this party came to rob the voters

दांव-पेच: ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया लुटेरा, कहा- मतदाताओं को लूटने आई यह पार्टी

Mon, 22 Mar 2021 09:34 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Mon, 22 Mar 2021 09:34 PM IST
सार

  • ममता बनर्जी ने बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के भाजपा के संकल्प पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमें अब भी पीएम केयर्स फंड के तहत खर्च किए गए धन की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 Mamata Banerjee called BJP the robber says this party came to rob the voters
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को 'मुफ्त' चावल और दाल देने के वादे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। दीदी ने सोमवार (22 मार्च) को कहा कि भगवा दल चुनाव से पहले 'बड़े-बड़े वादे' करता है, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करता। बता दें कि ममता बनर्जी सोमवार को बांकुड़ा जिले के कोतुलपुर में एक रैली को संबोधित कर रही थीं। उस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों को धमकाने के लिए गुंडे बुलाए हैं। ये गुंडे आपके घर आकर हाथ जोड़कर महिलाओं से वोट मांग सकते हैं।

विज्ञापन

भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा के नेता चुनाव से पहले झूठ बोलते हैं। वे चावल, दालें, चाकरी (नौकरी) और हर चीज का वादा करेंगे, लेकिन चुनाव के बाद वे नजर नहीं आएंगे। मैं जानना चाहती हूं कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले हर नागरिक के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराने के पार्टी के वादे का क्या हुआ?' दीदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'यदि ये लोग आपको अप्रत्यक्ष रूप से धमकाते हैं तो उन्हें खदेड़ने के लिए अपने घरों के बरतन हाथों में लेकर तैयार रहें। भाजपा ने 'मतदाताओं को लूटने' के लिए बाहर से गुंडे बुलाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के मैनिफेस्टो पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के भाजपा के वादे पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'वे विभिन्न मंचों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों में महिलाओं का 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कदम नहीं उठा सके। इसके उलट तृणमूल ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिले। इसके अलावा संसद में तृणमूल की 40 प्रतिशत सदस्य महिलाएं हैं। 

विज्ञापन

महिलाओं के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

दीदी ने कहा कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में है, वह उन राज्यों में महिलाओं के लिए आदेश जारी कर रही है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या खाना चाहिए। भगवा दल के नेता आदेश देते हैं कि किसी को साड़ी पहननी चाहिए या कोई और परिधान पहनना चाहिए। वे फैसला करते हैं कि गर्भवती महिला को अंडे खाने चाहिए या नहीं।

एनआरसी-एनपीआर का मुद्दा भी उठाया

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो वह एनपीआर और एनआरसी को लागू कर देगी। इन रजिस्टर से असल नागरिकों के नाम हटा देगी। बनर्जी ने कहा, 'पार्टी भारत का इतिहास और भूगोल बदलना चाहती है। वे अपनी इच्छानुसार शैक्षणिक संस्थानों के नाम बदलते हैं। गुजरात में एक स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा गया। एक दिन वे हमारे देश का नाम ही बदल देंगे। जल्द ही नरेंद्र मोदी को आंबेडकर, यहां तक कि टैगोर से भी बड़ी हस्ती के रूप में पेश किया जाएगा।'

पीएम केयर्स को लेकर केंद्र को घेरा

ममता बनर्जी ने बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के भाजपा के संकल्प पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमें अब भी पीएम केयर्स फंड के तहत खर्च किए गए धन की जानकारी नहीं मिली है। विनिवेश की आड़ में क्या चल रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है। दूसरी ओर, मैं वेतन के रूप में एक भी पैसा नहीं लेती हूं। मोदी बाबू, आपको बताना चाहिए कि आप कोल इंडिया, बीएसएनएल, एमटीएनएल और सेल को बंद करने और हिस्सेदारी बेचने को लेकर इतने आतुर क्यों हैं? आप राष्ट्रीयकृत बैंकों को बंद करने के लिए इतने आतुर क्यों हैं?

कांग्रेस-भाजपा पर लगाया मिलीभगत का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और वाम दलों की भाजपा के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा, 'जब मैं विपक्ष में थी तो माकपा के गुंडों ने कोतुलपुर, चोमकैताला इलाकों में आतंक फैलाया था। जब मैंने पीड़ित परिवारों का समर्थन करने के लिए प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था तो उन्होंने मुझ पर हमला भी किया था और अब ये माकपा गुंडे भाजपा के साथ हैं।' उन्होंने 10 मार्च को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान लगी चोट के बारे में कहा कि वह प्रतिद्वंद्वियों के षड्यंत्र का शिकार हुईं। 

ईवीएम पर भी दीदी ने की चर्चा

मुख्यमंत्री ने बांकुड़ा के इंडस में भी एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ईवीएम की जांच के दौरान या त्रुटिपूर्ण उपकरणों को बदले जाने के दौरान सतर्क रहे। उन्होंने कहा, 'चुनाव के दौरान किसी भी अजनबी की दी कोई चीज न खाएं और उनकी दी सिगरेट न पिएं। ईवीएम छोड़कर कहीं न जाएं, भले ही कुछ भी हो जाए।' उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह मत के बदले तोहफे देने वाले लोगों से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed