{"_id":"603eadb2bab6c077ad0b92b5","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-congress-party-says-bjp-doing-propaganda-about-alliance-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में गठबंधन को लेकर भाजपा कर रही दुष्प्रचार : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में गठबंधन को लेकर भाजपा कर रही दुष्प्रचार : कांग्रेस
Wed, 03 Mar 2021 02:57 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल के चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच है। वहीं चुनावों की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस ने कहा है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भाजपा दुष्प्रचार कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि कांग्रेस ने राज्य में सोच-समझकर वामदलों से समझौता किया है। इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) को मिलने वाली सीटें सौ फीसदी सीपीएम के हिस्से से दी जानी हैं। गठबंधन में शामिल सभी दल बड़े उद्देश्य को लेकर एक हुए हैं। भाजपा वहां खुद को धर्मनिरपेक्ष राजनीति का चेहरा बता सभी को सांप्रदायिक बताती है।
विज्ञापन
आनंद शर्मा के बयान पर सिंघवी ने कहा कि पार्टी में इसे लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। भाजपा सबसे बड़ा शत्रु है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ साथियों से कहूंगा कि एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों। बंगाल में वामदलों के साथ और केरल में उसके खिलाफ लड़ने पर सिंघवी ने कहा कि राजनीतिक दल राज्य स्तर पर गठबंधन करते हैं। इसमें कोई विवाद नहीं है कि केरल में विरोध और बंगाल में गठबंधन में शामिल हैं।
विज्ञापन