फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal assembly election 2021 : CM Mamata Banerjee s Ration Home Delivery Promise in Purulia EC Seeks Report TMC manifesto BJP

बंगाल : घोषणापत्र जारी करने से पहले चुनावी वादे पर फंसी ममता बनर्जी, जानें पूरा मामला

Wed, 17 Mar 2021 08:57 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 17 Mar 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
West bengal assembly election 2021 :  CM Mamata Banerjee s Ration Home Delivery Promise in Purulia  EC Seeks Report TMC manifesto BJP
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक हैं। चुनाव प्रचार जोरों पर है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की घोषणापत्र जारी करने से पहले मुश्किलें बढ़ गईं हैं। चुनाव आयोग ने पुरुलिया में ममता बनर्जी के हर गरीब के घर तक मुफ्त राशन पहुंचाने की योजना का एलान करने पर रिपोर्ट तलब की है। टीएमसी आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुरुलिया के जिलाधिकारी यानी मौजूदा जिला निर्वाचन अधिकारी से ममता के चुनावी सभा में हर गरीब के घर तक मुफ्त राशन पहुंचाने की योजना का एलान करने का असंपादित वीडियो मांगा है। चुनाव आयोग ये जानना चाहता है कि क्या ऐसी कोई नीति का एलान पहले तृणमूल सरकार ने किया था या ये कदम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है? तृणमूल कांग्रेस बुधवार यानी आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है।
विज्ञापन


टीएमसी इस योजना का कर सकती है एलान 
तृणमूल कांग्रेस बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने वाली है। टीएमसी अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने पर हर गरीब के घर मुफ्त राशन पहुंचाने की योजना का एलान कर सकती है। बता दें कि ममता बनर्जी ने सोमवार को पुरुलिया में अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान कथित तौर पर यह घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चोट लगने के बाद ममता बनर्जी सोमवार को व्हीलचेयर पर बैठकर पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने बंगाल में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में रैली में बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि इन योजनाओं की अब तक क्या उपलब्धि रही है। ममता ने दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार के आने से पहले यहां की सड़कें बेहद खराब थी, जोकि अब बिल्कुल दुरुस्त हो चुकी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों का दर्द उनके दर्द से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed