फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021 : Cm mamata banerjee PM narendra modi Amit shah BJP bankura rally

'मां' के सहारे ममता : बांकुरा के मंच पर किया दुर्गा पाठ, कहा- जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा

Tue, 16 Mar 2021 01:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 16 Mar 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021 : Cm mamata banerjee PM narendra modi Amit shah BJP  bankura rally
ममता बनर्जी जनसभा को संबोधित करती हुईं - फोटो : ANI Video Grab

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ गईं हैं, ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी चोट लगने के बावजूद चुनावी मैदान में हैं। वे व्हील चेयर पर बैठकर प्रचार कर रही हैं। ममता बनर्जी ने मंगलवार को बांकुरा में चुनावी सभा की। बांकुरा में ममता बनर्जी ने मंच पर दुर्गा पाठ किया। इसके बाद ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।

विज्ञापन

 

जाके पाँव न फटी बिवाईवो क्या जाने पीर पराई
ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं रोज 25-30 किलोमीटर चलती हूं, लेकिन अभी खड़े होकर बोल भी नहीं पा रही हूं। 'कहावत जाके पाँव न फटी बिवाईवो क्या जाने पीर पराई'' की तर्ज पर ममता ने कहा कि जिसके पांव में चोट लगती है, दर्द भी वही समझता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि डॉक्टर ने मुझे आराम करने के लिए कहा था, लेकिन मैंने आराम नहीं किया। अगर में अपने दर्द में आराम करती रही, तो भारतीय जनता पार्टी जनता को जो दर्द देगी, वो मेरे लिए बेहद असहनीय होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को पता है कि ममता को रोका नहीं जा सकता है।  

आरोप : चुनाव आयोग और भाजपा में सांठगांठ 

गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में बैठकर साजिश कर रहे हैं, गृह सचिव को भी नोटिस भेजा गया है। ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग में सांठगांठ का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि क्या चुनाव आयोग को अमित शाह चला रहे हैं, केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस, चक्रवाती अम्फान के वक्त हमारी मदद नहीं की। इसलिए, हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।



ममता बोलीं, लोगों को पैसा देकर रैली में बुला रही भाजपा 
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैली में लोग नहीं जा रहे हैं, इसलिए पैसा देकर लोगों को रैली में बुलाया जा रहा है। पीएम मोदी और अमित शाह को बंगाल की बजाय पूरे देश पर ध्यान देना चाहिए। अगर भाजपा वाले आपको पैसा दें और रैली में आने को कहें, तो पैसा लीजिए, लेकिन वोट सिर्फ टीएमसी को ही देना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed