फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021 amit shah press conference on mamata benerjee and security forces

राजनीति: ओवैसी के तंज पर शाह का पलटवार - वो भी किसी हिंदू के साथ फोटो खिंचवा लें

Fri, 09 Apr 2021 02:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 09 Apr 2021 02:40 PM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर आरोप
  • ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
  • ममता के राज में महिला सुरक्षा का बुरा हाल - अमित शाह

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 amit shah press conference on mamata benerjee and security forces
- फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कल यानी शनिवार को चौथे चरण का चुनाव है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह कोलकता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंगाल के तीन चरणों के हुए चुनाव में 91 में से 68 सीटों पर जीतने का दावा किया है। साथ ममता बनर्जी और  एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि वह किसी भी एक हिंदू के साथ फोटो खिंचवा कर दिखा दें। बता दें कि बंगाल चुनाव में एक रैली के दौरान सिर पर टोपी पहने एक युवक पीएम मोदी के कान में कुछ बोल रहा है। वह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। वायरल तस्वीर के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी पर निशाना साधा था। 

विज्ञापन


पीएम को लेकर ओवैसी ने क्या कहा ?
ओवैसी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, इसमें वह एक रैली में बोल रहे हैं, 'अभी कुछ दिन पहले अखबार में और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर आई थी जिसमें मोदी जी के पास में एक आदमी है उसके सिर में टोपी है। मोदी जी खड़े हैं और वह शख्स उनको कान में कुछ कह रहा है। मीडिया के लोगों ने इसको लेकर मुझसे सवाल किया कि उसने क्या बोला होगा। इसपर मैंने कहा कि उसने मोदी जी के कान में कहा है कि मोदी जी मैं बांग्लादेशी नहीं हूं।'
विज्ञापन


हार को लेकर बौखला गई हैं ममता बनर्जी
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी हार से बौखला गई हैं। अमित शाह ने ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिला सुरक्षा का बुरा हाल है। शाह ने दावा किया कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी तीन चरणों के चुनाव में 63 से 68 सीटें जीत रही हैं। यही नहीं अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला हुआ, हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर विगत दो-तीन दिनों में हमला हुआ। इन हमलों के खिलाफ टीएमसी के एक भी नेता की टिप्पणी नहीं आई, ये लोग मौन इशारा कर रहे हैं कि आप हिंसा करिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता दीदी को वोट बैंक खिसकने का डर सता रहा है - शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि जिस तरह से दीदी ने अल्पसंख्यक वोटरों से अपील की है कि एकजुट हो जाइए और टीएमसी के लिए वोट करिए, ये बताता है कि शायद उनके अल्पसंख्यक वोट भी धीरे-धीरे उनसे खिसक रहे हैं, कहीं और जा रहे हैं ये डर उनको सता रहा है।

केंद्र सरकार की योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं होने दिया - शाह
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने विकास के काम में बाधा उत्पन्न की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू नहीं होने दिया है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना को बंगाल में लागू नहीं करने दिया, जिसकी वजह से बंगाल के किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है।


बंगाल की जनता ममता बनर्जी से नाराज - शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी से इसलिए नाराज हैं क्योंकि लाखों-करोड़ों शरणार्थी जो आएं, उन्हें नागरिकता देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सीएए कानून को लेकर आए लेकिन ममता बनर्जी सीएए का ही विरोध कर रही हैं। अमित शाह ने कहा कि कोलकाता से ही सोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत होगी। कोलकाता में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 22,000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed