चुनावी हलचल Live: बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म जगत की कई हस्तियां टीएमसी में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां जनता को अपनी तरफ करके सरकार बनाने की कोशिश में पूरी तरह से जुट चुकी है। इसी बीच दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद उम्मीदवारो की पहली सूची जारी हो सकती है। इस बैठक में अमित शाह, सुवेंदु अधिकारी और कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता शामिल है। वहीं शिवसेना ने बंगाल में चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। यहां पढ़ें चुनाव से संबंधित हर अपडेट्स-
Shiv Sena has decided not to contest West Bengal polls, and stand in solidarity with Mamata Banerjee, says party leader Sanjay Raut pic.twitter.com/CxEA5bdHoA Delhi: BJP leaders Suvendu Adhikari and Rahul Sinha arrive at the residence of party's national joint General Secretary organization Shivprakash, for a meeting. pic.twitter.com/LcBzAXgEVB
फिल्मी जगत की कई हस्तियां टीएमसी में हुईं शामिल
फिल्म अभिनेता और निर्देशक धीरज पंडित, अभिनेता सुभद्रा मुखर्जी, भाजपा नेता उषा चौधरी, गायिका अदिति मुंशी गुरुवार को टीएमसी में शामिल हो गए।
बंगाल में शिवसेना नहीं लड़ेगी चुनाव
शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है और पार्टी एकजुटता के साथ ममता बनर्जी के साथ खड़ी है। यह जानकारी पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने दी।
गठबंधन को लेकर जारी है बातचीत
कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने चेन्नई में डीएमके के साथ गठबंधन को लेकर कहा, 'यह अभी तक गतिरोध नहीं बना है, इसपर अभी भी बातचीत चल रही है। मतभेदों को हल कर लिया जाएगा।'
नड्डा के घर जारी है बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और राहुल सिन्हा
भाजपा नेता सुवेंदु अधकारी और राहुल सिन्हा एक बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश के आवास पर पहुंचे।
असम में सीटों को लेकर समझौता
बुधवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और उसके सहयोगी दलों, असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया गया। इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी।