चुनावी हलचल : कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची की जारी
{"_id":"6050377fa3656a2e6446eb42","slug":"west-bengal-assam-tamil-nadu-election-live-updates-cm-mamata-banerjee-3-rally-in-bankura-and-yogi-adityanath-rally","type":"live","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल : कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची की जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
खास बातें
पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। एक तरफ भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को उतारकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है तो वहीं ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ ने रैली की और ममता और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वहीं बांकुरा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रैली की। अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विष्णुपुर में रोड शो निकाला। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। चुनावी रैलियों से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कांग्रेस संकेत
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
10:52 PM, 16-Mar-2021
कांग्रेस ने पुडुचेरी चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची की जारी
कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।Congress releases a list of 14 candidates for #PuducherryElection2021 pic.twitter.com/UyKvEIJuJ9
— ANI (@ANI) March 16, 2021
10:24 PM, 16-Mar-2021
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी 2021 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे प्रचार और चुनाव प्रबंधन की देखरेख करेंगे। पुडुचेरी के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
08:55 PM, 16-Mar-2021
भाजपा की 'रथ यात्रा' में शामिल रही बस में तोड़फोड़
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मंगलवार को भाजपा की 'रथ यात्रा' में शामिल बस में तोड़फोड़ की गई। यह घटना तब हुई जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की रैली कुछ समय पहले ही खत्म हुई थी। वहीं इस घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम इसकी भर्त्सना करते हैं। यह टीएमसी की हताशा है। उनको हार का एहसास है, इसलिए वे इस तरह का दुस्साहस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में हिंसा का जो तांडव हो रहा है उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उनके इशारे के बिना वहां सरकार में कुछ नहीं होता। उनके निर्देशों पर ही उनकी पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आई है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में हिंसा का जो तांडव हो रहा है उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उनके इशारे के बिना वहां सरकार में कुछ नहीं होता। उनके निर्देशों पर ही उनकी पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आई है।
07:04 PM, 16-Mar-2021
सरस्वती पूजा पर रोक तो मुहर्रम पर छूट क्योंः नड्डा
पश्चिम बंगाल के कोटुलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने दुर्गा विसर्जन और सरस्वती पूजा नहीं होने दी, लेकिन मुहर्रम के समय कोरोना के दौरान कर्फ्यू हटा दिया। लेकिन जब अयोध्या में शिलान्यास का समय आया तो क्यों कर्फ्यू लगा दिया?
06:45 PM, 16-Mar-2021
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति कल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें और छठे चरण के उम्मीदवारों के नामों का चयन करने के लिए बैठक करेगी।06:09 PM, 16-Mar-2021
पीसी चाको शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल
हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले नेता पीसी चाको शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:00 PM, 16-Mar-2021
'बटला हाउस एनकाउंटर' तो सही निकला, ममता दीदी का इस्तीफा कबः नड्डा
पश्चिम बंगाल के कोटुलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताया था और कहा था कि अगर यह सच साबित हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी। कोर्ट ने अब आरिज खान को मौत की सजा सुनाई है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि आप कब राजनीति छोड़ रही हैं ?
05:06 PM, 16-Mar-2021
के सुरेंद्रन ने दाखिल किया नामांकन पत्र
केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने मंगलवार को कोन्नी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Kerala BJP President K Surendran filed his nomination papers from the Konni assembly constituency, today#KeralaAssemblyElections2021 pic.twitter.com/j5RYoaiTIX
— ANI (@ANI) March 16, 2021
05:00 PM, 16-Mar-2021
केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने किया नामांकन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने आज मट्टनूर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Kerala Health Minister KK Shailaja filer her nomination papers for Mattannur assembly constituency, earlier today. pic.twitter.com/AauYA95m4X
— ANI (@ANI) March 16, 2021
04:53 PM, 16-Mar-2021
भाजपा के आने के बाद कोई बम बनाकर दिखाएः राजनाथ
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता सरकार में क्या हो रहा है? बम बन रहे हैं। आम जनता के ऊपर बम फेंके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बन गई तो कोई भी यहां बम नहीं बना पाएगा। बम बनाने की कोई जुर्रत करेगा तो हम उसको उल्टा कर देंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने यहां तमाशा बना दिया।